गुरुवार, मार्च 16, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के भलुअनी की कार्यकारिणी का हुआ गठन

विकास खंड भलुअनी के बीआरसी प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की भलुअनी ब्लाक इकाई के गठन का कार्यक्रम
संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा हर एक शिक्षक की समस्या को संघ की समस्या मानते हुए कार्य करने का मंत्र दिया।
संघ द्वारा तत्कालीन शिक्षक संघों के बिखराव के कारण शोषण की स्थिति से उबरने के लिए शिक्षकों के जागृत होने का आह्वान किया गया। तत्क्रम में कहा गया कि पुरानी पेंशन , कैशलेस चिकित्सा, वरिष्ठता सूची आदि शिक्षकों की मूल समस्याओं के प्रकरणों पर समस्त शिक्षकों को एकजुट करते हुए अपनी शक्ति का अहसास कराने का प्रयास ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में संयोजक जय शिव चंद द्वारा जितेंद्र कुमार साहू को ब्लॉक संयोजक, माखन प्रसाद,मार्कण्डेय मिश्रा व प्रशांत तिवारी को ब्लॉक सह-संयोजक, रिपुसूदन चौहान को ब्लॉक सदस्यता प्रमुख, रुपेश कुमार सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष व मनीष सिंह को ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही उन्हें पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपद देवरिया के संयोजक जय शिव प्रताप चंद ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित में सतत कार्य कर रहा है एवं विभिन्न ब्लाकों की इकाइयों के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान महासंघ की प्राथमिकता है।उन्होंने शिक्षक संगठनों में लोकतंत्र के अभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संगठन लोकतांत्रिक पद्धति से कार्य करे।
इस अवसर पर महासंघ के शिक्षक प्रतिनिधि विवेक मिश्रा ने वर्तमान समय में सक्रिय अन्य शिक्षक संगठनों के बावजूद शिक्षकों के अनवरत हो रहे शोषण पर प्रकाश डाला और इन परिस्थितियों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की उपादेयता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अशोक तिवारी , विवेक मिश्र, शशांक मिश्र, आशुतोष नाथ तिवारी, ज्ञानेश यादव, अभिषेक सिंह, प्रशांत जायसवाल, रजनीकांत त्रिपाठी, राघवेंद्र कुमार, सगीर अहमद खान, अनुज पाण्डेय, संजय पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, प्रमोद कुशवाहा,धनन्जय तिवारी, बालेन्द्र नाथ तिवारी,धर्मेंद्र यादव,नीरज पांडेय, विवेक शर्मा, राजीव शुक्ला, अपना पटेल, अमित यादव,जितेंद्र पांडेय,द्वारिकाधीश तिवारी, चंद्रभान वर्मा, सौरभकुशवाहा,अनिल कुमार,श्रीराम, भगीरथ प्रसाद, पंकज मिश्रा, मधुसूदन मिश्रा, प्रत्युष राय, पुष्पा सिंह, रिंकी गुप्ता, सोनम सिंह,सरिता, मदन पटेल, संदीप यादव , जितेंद्र यादव, प्रदीप गोंड, पन्नेलाल,धर्मेंद्र मिश्र, अंकुर शिवम् त्रिपाठी, दिनेश सिंह, अजय मणि त्रिपाठी , कमलेश गोंड, प्रदीप शुक्ला, ज्ञान सिंह, राहुल सिंह, ब्रह्मानंद यादव, अभिषेक पांडे, राजेश्वर सिंह, उमेश यादव ,राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार, मैनुद्दीन अंसारी, मुक्ति नाथ शुक्ला आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


बुधवार, मार्च 01, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक कार्यकारिणी

1 देवरिया सदर इकाई                                              
    (i)  श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी-संयोजक
    (ii) श्री सगीर अहमद खान-सह संयोजक 
    (iii) श्री राघवेंद्र कुमार -सह संयोजक     
  

2  बैतालपुर इकाई 

    (i)  श्री आशुतोष नाथ तिवारी -संयोजक 
    (
ii) श्री सतीश चन्द्र -सह संयोजक 
    (
iii) श्री अनुज कुमार पाण्डेय-सह संयोजक 
    (
iv) श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह -सह संयोजक 
     (v)  श्री पुनीत कुमार -मीडिया प्रभारी 
     (vi) श्री अभिषेक मालवीय -ब्लाक सदस्यता प्रमुख 
  

3  भलुअनी इकाई 

(i)  श्री जितेन्द्र कुमार साहू-संयोजक 
(
ii) श्री मार्कंडेय दत्त मिश्रा -सह संयोजक 
(
iii श्री रुपेश कुमार सिंह-कोषाध्यक्ष 
(
iv) श्री रिपुसूदन चौहान- ब्लाक सदस्यता प्रमुख 
(v) श्री माखन प्रसाद-सह संयोजक 
(vi) श्री प्रशांत कुमार तिवारी- सह संयोजक 
(vii) श्री मनीष कुमार सिंह- ब्लाक मीडिया प्रभारी 


4 रुद्रपुर इकाई 

    (i)  श्री विनय कुमार त्रिपाठी-संयोजक 
    (ii) श्री उपेन्द्र कुमार सिंह - सह संयोजक 
    (iii) श्री दुर्गेश्वर मिश्र- सह संयोजक 
    (iv) श्री दुर्गेश यादव-ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (v) श्री अमरेन्द्र कुशवाहा-सह संयोजक 
    (vi श्री बिट्टू कुमार-  ब्लाक सदस्यता प्रमुख 
     

 5  बरहज  इकाई 

    (i)   श्री देवेन्द्र सिंह-संयोजक 
    (ii)  श्रीमती अमृता मिश्रा - सह संयोजक 
    (iii) श्री अमरेश तिवारी- सह संयोजक 
    (iv) श्री अजय कुमार यादव -
सह संयोजक 
    (v)  श्री  हनुमान गोंड- ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (vi) श्री प्रत्युष राय-  ब्लाक सदस्यता प्रमुख 

6  देसही देवरिया  इकाई 

    (i)   श्री एहसान उल हक़ -संयोजक 
    (ii)  श्री शिव कुमार  - सह संयोजक 
    (iii) श्री शैलेश  तिवारी- सह संयोजक 
    (iv) श्री सत्येन्द्र कुमार पटेल  -
सह संयोजक 
    (v)  श्री  मृत्युंजय कुशवाहा - सह संयोजक 
    (vi) श्री सौरभ कुमार वर्मा - ब्लाक मीडिया प्रभारी 
    (vii) श्री रितेश सिंह- ब्लाक सदस्यता प्रमुख

7 भटनी  इकाई 

 संरक्षक मंडल- 

   (i)   श्री व्यास मुनि पाण्डेय 
   (ii)  श्री सुधांशु राय 
   (iii) श्री अजय दीक्षित 
   (iv)  श्रीनागेश मणि    

पदाधिकारी-

    (i)   श्री वीरेन्द्र यादव -संयोजक 
    (ii)  श्री सौरभ राय  - सह संयोजक 
    (iii) श्री राहुल गोंड - सह संयोजक 
    (iv) श्री अफरोज आलम  -
सह संयोजक 
    (v)  श्री  रजनीश तिवारी - सह संयोजक 
    (vi) श्री नितीश दीक्षित -  ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (vii) श्री अमित यादव- ब्लाक सदस्यता प्रमुख

8 बनकटा  इकाई 
      संरक्षक मंडल- 

    (i)  श्री सुरेन्द्र सिंह 
    (ii) श्री सुदीप यादव 

 पदाधिकारी-

    (i)   श्री रणबीर यादव -संयोजक 
    (ii)  श्री विष्णु प्रभाकर कुशवाहा  - सह संयोजक 
    (iii) श्री विवेक मिश्र - सह संयोजक 
    (iv) श्री राकेश कुमार  -
सह संयोजक 
    (v)  श्री  आशीष कुमार यादव - ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (vi) श्री अमित कुमार शाही -  ब्लाक सदस्यता प्रमुख

9  लार  इकाई 

     संरक्षक मंडल- 

    (i)  श्री बृजबिहारी सिंह 
    (ii) श्री संजय दूबे

      पदाधिकारी-

    (i)   श्री संतोष त्रिपाठी -संयोजक 
    (ii)  श्री प्रेमप्रकाश कुशवाहा  - सह संयोजक 
    (iii) श्री प्रवीण वर्मा- सह संयोजक 
    (iv) श्री जय प्रकाश  -
सह संयोजक 
    (v)  श्री  अवनीश कुमार मिश्रा - ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (vi) श्री विवेक कुमार सिंह -  ब्लाक सदस्यता प्रमुख

10  तरकुलवा  इकाई 
      संरक्षक मंडल- 
     (i) 
श्री अरविन्द पाण्डेय  
    (ii) श्री सत्यकाम शाही 
    (iii) श्री आनंद तिवारी 
    (iv) श्री मुन्ना अंसारी 

      
    पदाधिकारी-
     (i)  श्री अमरेन्द्र यादव  -संयोजक 
    (ii)  श्री अम्बरीश प्रकाश मिश्र  - सह संयोजक 
    (iii) श्री राजशंकर आर्य - सह संयोजक 
    (iv) श्री चंद्रदेव कुमार  -
सह संयोजक 
    (v)  श्री  आशीष गुप्ता  - सह संयोजक 
    (vi) 
श्री  अर्जुन मद्धेशिया  - ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (vii) श्री अभय शंकर शुक्ल - ब्लाक सह मीडिया प्रभारी
    (viii)श्री मुजीब सिद्धिकी  -  ब्लाक सदस्यता प्रमुख
    (ix) श्री  आशीष नारायण तिवारी  - ब्लाक सह सदस्यता प्रमुख


11  पथरदेवा   इकाई 
      संरक्षक मंडल- 
     (i) 
श्री करुणेश तिवारी 
    (ii) श्री जवाहर यादव 
    (iii) श्री प्रवीर कुमार द्विवेदी 
    (iv) श्री सुनील त्रिपाठी  

      
    पदाधिकारी-
     (i)  श्री राम बालक सिंह  -संयोजक 
    (ii)  श्री संजय उपाध्याय   - सह संयोजक 
    (iii) श्री जितेन्द्र कुमार यादव  - सह संयोजक 
    (iv) श्री आनंद कुमार सिंह  - 
सह संयोजक 
    (v)  श्री  राधे रमण  - ब्लाक सदस्यता प्रमुख
    (vi) 
श्री कपिलदेव सिंह   - ब्लाक सह  सदस्यता प्रमुख
    (vii)  श्री हेमंत मिश्र  - ब्लाक सह  सदस्यता प्रमुख
    (viii) श्री विपिन मिश्र  - ब्लाक मीडिया प्रभारी
    (ix)  श्री शुभम शर्मा  - ब्लाक सह मीडिया प्रभारी

12  सलेमपुर इकाई 
      संरक्षक मंडल- 
     (i) 
श्री कमलकांत वर्मा 
    (ii) श्री जनार्दन पाल 
    (iii) श्री उग्रसेन सिंह 
    
    पदाधिकारी-

     (i)  श्री ज्योति गुप्ता  -संयोजक     
    (ii) श्री निरंकार यादव   - सह संयोजक 
    (iiiश्री अभिषेक कुशवाहा   - 
सह संयोजक 
    (iv)  श्री चन्दन उपाध्याय    - सह संयोजक 
    (v) 
श्री देवानंद यादव   - ब्लाक सदस्यता प्रमुख
    (vi) श्री बृजेश जायसवाल  - ब्लाक सह सदस्यता प्रमुख
    (vii) श्री शशिकांत भाष्कर  - ब्लाक मीडिया प्रभारी 
    (viii)  श्री बैजनाथ कुशवाहा  - ब्लाक सह मीडिया प्रभारी

13  रामपुर कारखाना  इकाई 
      संरक्षक मंडल- 
     (i) 
श्री उदय लाल बौद्ध 
    (ii) श्री धर्मेन्द्र कुमार  
    (iii) श्री अरविन्द कुमार सिंह 
    
    पदाधिकारी-

     (i)  श्री अतुल कुमार मिश्र  -संयोजक 
    (ii)  श्री प्रमोद कुशवाहा     - सह संयोजक 
    (iii) श्री रवि प्रकाश पाठक  - सह संयोजक 
    (iv) श्री धर्मेन्द्र कुमार गौतम   - 
सह संयोजक 
    (v)  श्री वीरेन्द्र कुमार यादव   - सह संयोजक 
    (vi) 
श्री फरहानउल्लाह खान   - सह संयोजक
    (vii) श्री राम प्रताप सिंह - सह संयोजक
    (viii) श्री अखिलेश कुमार गोंड   - ब्लाक सदस्यता प्रमुख 
    (ix)  श्री नारायण यादव   - ब्लाक सह सदस्यता प्रमुख 
    
(x)  श्री जमालुद्दीन - ब्लाक मीडिया प्रभारी 
    (xi)  श्री अरुण कुमार मिश्र  - ब्लाक सह मीडिया प्रभारी
    (xii)
 श्री अनुराग सिंह- ब्लाक सह मीडिया प्रभारी

महिला कार्यकारिणी - 
     (i) 
श्रीमती जया तिवारी 
    (ii) श्रीमती उर्मिला गुप्ता 
    (iii) श्रीमती सुमन मिश्रा 
    (iv) श्रीमती शकीला खातून 
    

14  गौरी बाज़ार   इकाई 
      संरक्षक मंडल- 
     (i) 
श्री श्री राजकिशोर सिंह 
    (ii) श्री  बालयोगेश्वर उपाध्याय   
    (iii) श्री प्रेम प्रकाश राव    
    
    पदाधिकारी-

     (i)  श्री मनोज सिंह -संयोजक 
    (ii)  श्री मार्कंडेय   - सह संयोजक 
    (iii) श्री राकेश सिंह  - सह संयोजक 
    (iv) श्री ऋषि राय   - 
सह संयोजक 
    (v)  डा० विनायक मिश्रा   - सह संयोजक 
    (vi) 
श्री विजय कुमार   - सह संयोजक
    (vii) श्री राम बहादुर सिंह    - सह संयोजक
    (viii) श्री नुरुल इस्लाम   - ब्लाक सदस्यता प्रमुख 
    (ix)  श्री आदित्य विक्रम सिंह   - ब्लाक सह सदस्यता प्रमुख 
    
(x)   श्री रतीश मोहन सिंह   - ब्लाक सह सदस्यता प्रमुख  
    (xi)  श्री अभयेंद्र कुमार    - ब्लाक सह सदस्यता प्रमुख 
    (xii)
 श्री अमित राज - ब्लाक मीडिया प्रभारी
    
(xiii) श्री विभव पाठक - ब्लाक सह मीडिया प्रभारी
    
(xiv) श्री रामेश्वर कुमार  - ब्लाक सह मीडिया प्रभारी

महिला कार्यकारिणी - 

     (i) श्रीमती रीना सिंह  
    (ii) श्रीमती गुंजा गुप्ता  
    (iiiश्रीमती शालिनी त्रिपाठी   
    (iv) 
श्रीमती आराधना पाण्डेय  
    (v)  श्रीमती सुमन जायसवाल   

रविवार, फ़रवरी 26, 2023

बैतालपुर एवं देवरिया के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

 विवार को ब्लाक संसाधन केंद्र देवरिया सदर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद देवरिया की

दो विकास खंडों देवरिया सदर और बैतालपुर के कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय शिव प्रताप चंद्र एवं संचालन देवेंद्र प्रकाश ने किया।देवरिया सदर इकाई के संयोजक सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं सह-संयोजक सगीर अहमद खान तथा राघवेंद्र कुमार मनोनीत किए गए। बैतालपुर ब्लाक की इकाई के संयोजक संजय पांडेय एवं सह-संयोजक सतीश चंद, अनुज कुमार पांडे, राघवेंद्र सिंह मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपद देवरिया के संयोजक जय शिव प्रताप चंद ने बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित में सतत कार्य कर रहा है एवं विभिन्न ब्लाकों की इकाइयों के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान महासंघ की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षक संगठनों में लोकतंत्र के अभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संगठन लोकतांत्रिक पद्धति से कार्य करे।

इस अवसर पर महासंघ के शिक्षक प्रतिनिधि विवेक मिश्रा ने वर्तमान समय में सक्रिय अन्य शिक्षक संगठनों के बावजूद शिक्षकों के अनवरत हो रहे शोषण पर विशद प्रकाश डाला और इन परिस्थितियों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की उपादेयता पर प्रकाश डाला।
अशोक साहनी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों के साथ ही बच्चों के गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि मानता है।
देवरिया सदर के संयोजक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति निष्ठावान करते रहते हुए शिक्षक समस्याओं के प्रति सजग रहकर उसके निदान हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।
बैतालपुर ब्लाक के संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि मैं शिक्षक नेता के बजाय शिक्षकों के सेवक के रूप में कार्य करते हुए महासंघ द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करुंगा।

कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम को सफल बनाने व प्रतिभाग करने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं में अशोक तिवारी, विवेक मिश्रा, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्रा, आशुतोष नाथ तिवारी, मधु मिश्रा संयुक्ता पांडे,आशुतोष चतुर्वेदी,रश्मि द्विवेदी, पूजा गोंड, नीलम, प्रियंका, रितु, अनुश्री,रजनीकांत त्रिपाठी,अशोक साहनी,आशुतोष मिश्र ‘अमन’, वागीश दत्त मिश्रा, प्रमोद कुशवाहा, सुरेंद्र यादव,मुन्ना अंसारी,राजन पासवान ,अभिषेक जायसवाल,पुनीत कुमार,अनुराग भारद्वाज, सौरभ, आशीष,अविनाश मणि,अभयेन्द्र कुमार, राम बहादुर सिंह,राधारमण शाही, प्रवीण यादव,सुनील यादव, आदित्य यादव,निखिल यादव,आशुतोष सिंह, प्रियांशु श्रीवास्तव, अतुल कुमार, नवनीत कुमार,एहसान उल हक,रामप्रताप सिंह, बृजेश द्विवेदी,धर्मेंद्र मिश्र,रवि शर्मा, शिखर शिवम त्रिपाठी,शशिभूषण चौबे,रूपेश सिंह,वेद प्रकाश चौरसिया, राजीव कुमार सिंह, अमित गुप्ता, शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

शुक्रवार, दिसंबर 23, 2022

ठंड एवं कोहरे को देखते हुए महासंघ ने किया स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग

       

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई देवरिया का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी से मिला और ठंड एवं कोहरे के दृष्टिगत विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग किया।

      संगठन के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि विगत कुछ दिनों से जनपद में ठंड एवं कोहरे में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे बच्चों एवं शिक्षकों का समय से विद्यालय पहुंचने में असुविधा हो रहा है उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में अधिक घना कोहरा छाया रहा है। आने आने जाने वाले संपर्क मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो जा रही है । परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब परिवार से होते हैं ।ठंड बढ़ने से ये नौनिहाल कक्षाओं में सुबह ठिठुरते रहते हैं ।सुबह की ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की भी संभावना है । इसके अलावा जो विद्यालय सड़क के किनारे हैं सुबह के कोहरे के कारण वहां जाने वाले बच्चों के साथ दुर्घटना की भी आशंका है। अभी 2 दिन पहले बरहज में एक स्कूली छात्रा कोहरे के कारण ही स्कूल जाते समय दुर्घटना की शिकार हो चुकी है । मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में ठंड और कोहरा और अधिक बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है ।प्रदेश के अनेक जिलों में इस प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत विद्यालय संचालन के समय में वहां के जिलाधिकारी द्वारा परिवर्तन किया जा चुका है। और देवरिया में भी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन कर उसे प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक करने की मांग करता है।

     जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक दो दिन के भीतर समय परिवर्तन करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में विवेक मिश्र ,अशोक तिवारी, प्रमोद कुशवाहा, प्रशांत जायसवाल, आशुतोष नाथ तिवारी, शशांक मिश्र, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, राम बहादुर सिंह, वृजेश द्विवेदी, शशिभूषण चौबे, अनुज पाण्डेय, वागीश मित्र ,रजनीकांत त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, सुनील यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।

रविवार, नवंबर 06, 2022

प्रभावहीन नेतृत्व के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षक...

  आज ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया के प्रांगण में शिक्षक भवन में विभिन्न ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने एकत्रित होकर शिक्षकों की समस्याओं पर विमर्श किया एवं विभिन्न शिक्षक संघों की उदासीनता पर छोभ प्रकट करते हुए युवा शिक्षकों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 

कार्यक्रम में शिक्षकों ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा कि शिक्षक संघों की मठाधीशी और डेलिकेट सिस्टम खत्म करके मतपत्र द्वारा पुनः चुनाव कराते हुए कमान नए हाथों में दी जाए जिससे कि शिक्षको की समस्याओं का समाधान हो सके।
शिक्षकों ने आये दिन वेरिफायर, बीएलओ,पदाभिहित एवं अन्य गैर गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगा कर उनकी मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना पर एकमत से विरोध करते हुए यह कहा कि व्यवस्था को इसका संज्ञान लेकर इस प्रकार के शोषण को तत्काल प्रभाव से खत्म करना चाहिए।
शिक्षकों ने चर्चा में यह बताया कि अन्य जनपदों में इस प्रकार का कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य नही लिया जाता है, जिससे शिक्षक शिक्षण कार्यों पर ज्यादा बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।  इस मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विभिन्न जनपदों में पहल का स्वागत करते हुए,महासंघ द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की गई। 
बैठक में विवेक मिश्रा,एहसान उल हक,राघवेंद्र मौर्य,दुर्गेश्वर मिश्रा,ज्योति गुप्ता,अमरेंद्र यादव,नर्वदेश्वर मणि, शशांक मिश्रा,नूतन तिवारी,कंचनलता,आशुतोष,सौरभ,अभिषेक जायसवाल,सौरभ राय,अनुज पांडेय,आशुतोष नाथ तिवारी,कहकशा,मनीषा,अमित सिंह,दीपक जायसवाल, सुनीत तिवारी,प्रवीण यादव,शक्तिशील सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।