बुधवार, जुलाई 19, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक देसही देवरिया कार्यकारिणी का हुआ गठन. एहसान-उल-हक बने ब्लाक संयोजक


आज दिनांक 19 जुलाई 2023 दिन बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक देसही देवरिया इकाई के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। एहसान-उल-हक को संयोजक,  शिव कुमार,शैलेश तिवारी,सत्येंद्र पटेल, मृत्युंजय कुशवाहा को सह- संयोजक, सौरभ वर्मा को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं रितेश सिंह को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनन्जय पाठक व जितेंद्र प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के मंडल संयोजक  राजेश शुक्ला ने कहा कि महासंघ शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और समाज सबके लिए ईमानदारी से कार्य करते है। मठाधीश बने संघ व उनके आकाओं के दिन लद चुके है। अब महासंघ शिक्षक की हर लड़ाई ब्लॉक से प्रदेश व देश स्तर तक लड़ेगा।


 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने
वर्तमान समय में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देश का सर्वप्रमुख शिक्षक संगठन है और प्रदेश के प्राथमिक संवर्ग में यह मजबूती से अपने आप को स्थापित कर चुका है। महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है।

कुशीनगर जिले के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ही सिर्फ एक ऐसा संगठन है जो प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर और तकनीकी संस्थान तक अपना प्रसार किया हुआ है। महासंघ शिक्षक की उम्मीदों पर अक्षरशः खरा उतरेगा।

युवा शिक्षक नेता श्री विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। इसके लिए जिले के साथ ही ब्लाक इकाईयों का सक्रिय एवं मजबूत रहना आवश्यक है। 

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक एहसान उल हक ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण,जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। महासंघ ने देवरिया जिले में जो कीर्तिमान स्थापित किया है व जिले स्तर पर महासंघ के कार्यो को देखकर ब्लॉक देसही देवरिया का शिक्षक महासंघ से जुड़ने को आतुर है।कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज,भलुअनी व रुद्रपुर ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी,जितेंद्र साहू,देवेन्द्र सिंह,सतीश चन्द्र, संजय पांडे,राघवेन्द्र कुशवाहा,सगीर अहमद,प्रत्युष राय, राघवेन्द्र सिंह,दुर्गेश्वर मिश्र,उपेन्द्र सिंह,माखन प्रसाद,मनीष कुमार सिंह,अमरेन्द्र कुशवाहा,मारकंडेय मिश्र,प्रशांत तिवारी एवं जिला कोर कमेटी के सदस्यगण श्री अशोक तिवारी,ज्ञानेश यादव,शशांक मिश्र,नर्वदेश्वर मणि,प्रमोद कुमार कुशवाहा,आशुतोष मिश्र ,शिखर शिवम् त्रिपाठी,आशुतोष नाथ तिवारी अभिषेक जायसवाल,रजनीकांत त्रिपाठी,आशुतोष चतुर्वेदी,वागीश मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक खुर्शीद अहमद,जयनाथ प्रजापति,  विशाल राय, प्रशांत जायसवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, जहांगीर आलम, धनंजय कुमार पाठक, रामनिवास सिंह , रमेश कुमार जायसवाल, राजेंद्र यादव, अब्दुल कुद्दुस , एहतसामुल हक़, जितेंद्र प्रजापति, महफूज सिद्दीकी, सरफराज आलम,राजेश सिंह,ज़ुल्फ़िकार अली,राधेश्याम,रविदत्त,राम प्रसाद,अकादमिक रिसोर्स पर्सन नसरूदीन,अनवर सादात,शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष अफ़ज़ल,अनुदेशक संघ के अध्यक्ष,अश्विन,सतीश सिंह,दिवाकर,आज़म,सतीश प्रजापति,अवधेश सिंह,दशरथ यादव मनोज मिश्र,बृजेश द्विवेदी,शशिभूषण चौबे,रणविजय सिंह, राहुल तिवारी,रामप्रताप सिंह, सौरभ मिश्रा, राधाकृष्ण शाही, संजीव यादव, विनय, कृष्ण मोहन सिंह,देसही के नाम में  अजीत, आनंद त्रिपाठी, उमेश सिंह ,शुभम शाही ,आरिफ के साथ देसही देवरिया विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

गुरुवार, जुलाई 13, 2023

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव से की शिष्टाचार भेंट

आज दिनांक 13 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में
बीएसए महोदया से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया एवं साथ ही शिक्षकों एवं विद्यालयों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु बीएसए महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 

इस अवसर पर महासंघ ने बीएसए महोदया को जनपद के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उनसे अनुरोध किया कि शिक्षकों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रभावी उपाय किये जायें। जिससे कि शिक्षकों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े और वे अपने शैक्षणिक दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सके।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं के अंतर्गत नवीन सत्र में पुस्तकों का वितरण जल्द से जल्द कराने, निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के वेतन कटौती से पूर्व स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए निस्तारण, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के निरंतर संचालन के कारण परिषदीय विद्यालयों में नामांकन और ठहराव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना, परिवार सर्वेक्षण और यू डायस प्लस पर विवरण अंकन जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों के आधार पर शिक्षकों का वेतन बाधित ना किया जाना, वर्तमान में कृषि कार्यों में संलिप्तता के कारण छात्रों की कम उपस्थिति हेतु शिक्षक को उत्तरदाई न ठहराना, शिक्षकों को मिलने वाले अवकाशों का पोर्टल पर समयबद्धता से निस्तारण, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में स्थानांतरित शिक्षकों के एलपीसी व डाटा डिलीशन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराना व विद्यालयों में साफ सफाई हेतु सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना इत्यादि रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक जय शिव प्रताप चंद, अशोक तिवारी, प्रियांशु श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा,ज्ञानेश यादव, प्रमोद कुशवाहा, नर्वदेश्वर मणि, जितेंद्र साहू, अमृता मिश्रा, उपेंद्र सिंह,एहसान उल हक, संजय पांडे, सगीर अहमद, अविनाश मणि, अभिषेक जायसवाल, शशांक मिश्रा, आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम, रजनीकांत, रामबहादुर सिंह आशुतोष मिश्रा, राघवेंद्र कुमार, विशाल राय,जितेंद्र प्रजापति, सत्यप्रकाश शर्मा, हेमंत राव,वागीश दत्त, प्रत्युष राय इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि ने किया।

मंगलवार, जुलाई 11, 2023

Form 16 Deoria District Downlaod All Block

देवरिया जनपद के अध्यापक नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपने ब्लाक के FORM 16 को प्राप्त कर सकते हैं.

1 Baitalpur

2 Barhaj

3 Bhagalpur

4 Bhatani

5 Bhatpar Rani

6 Deoria Sadar

7 Gauri Bazar 

8 Lar

9 Rudrapur

10 Salempur

11 Tarkulwa

12 Desahi Deoria 

13 Pathardeva 

14 Rampur Karkhana 

15 Bhaluani 


 

गुरुवार, जून 22, 2023

22 सूत्रीय विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु और अव्यवहारिक आदेशों के खिलाफ शिक्षकों ने भरी हुंकार

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रदेश स्तर पर तीन दिवसीय ज्ञापन, शांति मार्च व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 22 जून को जिला इकाई देवरिया द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोईयों से संबंधित 22 सूत्रीय विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के सैकड़ो शिक्षकों ने बीआरसी परिसर,देवरिया सदर में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।
    धरना प्रदर्शन के दौरान पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों के समान निःशुल्क कैशलेश चिकित्सा सुविधा, शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि व शिक्षकों की भांति अवकाश, अनुदेशकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण व उनके मानदेय में वृद्धि, रसोइयों के लिए कम से कम 11 माह के वेतन की व्यवस्था, विद्यालय समय में लचीलापन, प्रतिकर व उपार्जित अवकाश की व्यवस्था, प्रतिवर्ष निष्पक्ष व पारदर्शी नीति द्वारा स्थानांतरण, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, विद्यालयों की सुरक्षा के दृष्टिगत चौकीदार की नियुक्ति, शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में मताधिकार व पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक के समान वेतन इत्यादि प्रमुख बिंदु रहे।

🔸 जिलाध्यक्ष जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि- बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत लाखों शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के साथ-साथ उनके करोड़ों आश्रितों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत वर्षों से लम्बित मांगों पर अतिशीघ्र शासनादेश/विभागीय आदेश निर्गत करने व उन्हें शीघ्र लागू किये जाने हेतु यह धरना आयोजित किया गया है।

🔹 विवेक मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन पर सरकार का अड़ियल रवैया कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रधानाध्यापक पदों की कटौती करते हुए जिस प्रकार से अतिरिक्त कार्यो को थोपा जा रहा है, उससे शिक्षकों का मानसिक शोषण हो रहा है।

🔸 ज्ञानेश यादव ने कहा कि यह धरना सरकार की शिक्षकों के शोषण भरी नीति के विरोध में है।  साथ ही आगे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश से बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

🔹 प्रशांत जायसवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा के लंबित मुद्दों का निस्तारण समयान्तर्गत न होने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।

🔸 शशांक मिश्र ने कहा कि अध्यापकों के ज़िम्मे ग़ैर शैक्षणिक कार्यों की भरमार हैं। उनको उनके मूल कार्य पठन-पाठन से हटाकर,कंप्यूटर ऑपरेटर बना दिया गया है,जो की बच्चों के भविष्य के लिए बहुत बुरा है। सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

इसके अतिरिक्त संजय पाण्डेय, सगीर खान,अशोक तिवारी, अतुल मिश्रा,अमित राय, हेमंत राव,राजन पासवान,दुर्गेश यादव, सौरभ मिश्र, प्रमोद कुशवाहा, एहसान,विशाल राय, दुर्गेश यादव, अमरेश तिवारी, मार्कंडेय दत्त मिश्र इत्यादि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नर्वदेश्वर मणि ने किया।

इस अवसर पर , माखन प्रसाद,आशुतोष मिश्र,अशोक तिवारी,राजेश्वर चंद्र, दिनेश यादव,  अमित सिंह, ऋषि राय,राघवेंद्र कुशवाहा, विनय तिवारी,आशुतोष नाथ तिवारी,अभिषेक जायसवाल,अविनाश मणि,भानु शाही,बिट्टू कुमार,रजनीकांत त्रिपाठी,प्रवीण यादव,आशुतोष चतुर्वेदी, शिखर शिवम,रामबहादुर सिंह,अभयेंद्र कुमार,नवनीत कुमार,श्री रवि, मनोज शाही, पुनीत कुमार, विकास सिंह,सौरभ मिश्रा, अजय यादव, अंकित चतुर्वेदी,राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र साहू, नागेंद्र यादव, शैलेश सिंह,शैलेन्द्र सिंह,सत्येंद्र पटेल, अखिलेश गोस्वामी,मनीष सिंह,राधा रमण शाही,अभिनंदन यति, सत्यप्रकाश कुशवाहा,राहुल तिवारी, वागीश मिश्र,शक्ति सिंह,विवेक सिंह आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

मंगलवार, जून 20, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 22 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उत्तर प्रदेश) के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला ईकाई देवरिया द्वारा  परिषदीय
शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोईयों से संबंधित 22 सूत्रीय विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।

 महासंघ के ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों के समान निःशुल्क कैशलेश चिकित्सा सुविधा, शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि व शिक्षकों की भांति अवकाश, अनुदेशकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण व उनके मानदेय में वृद्धि, रसोइयों के लिए कम से कम 11 माह के वेतन की व्यवस्था, विद्यालय समय में लचीलापन, प्रतिकर व उपार्जित अवकाश की व्यवस्था, प्रतिवर्ष निष्पक्ष व पारदर्शी नीति द्वारा स्थानांतरण, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, विद्यालयों की सुरक्षा के दृष्टिगत चौकीदार की नियुक्ति, शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में मताधिकार व पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक के समान वेतन इत्यादि प्रमुख बिंदु रहे।

इस अवसर पर आशुतोष मिश्र,अशोक तिवारी,प्रमोद कुशवाहा,नर्वदेश्वर मणि,ज्ञानेश यादव,विवेक मिश्र,राघवेंद्र कुशवाहा,विनय तिवारी,अभिषेक जायसवाल,शशांक मिश्र,रजनीकांत त्रिपाठी,प्रवीण यादव,आशुतोष चतुर्वेदी,शिखर शिवम,रामबहादुर सिंह, अभयेंद्र कुमार,नवनीत कुमार, मनोज शाही आदि अध्यापक उपस्थित रहे।


जयशिव प्रताप चन्द

जिला संयोजक

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

देवरिया