शुक्रवार, दिसंबर 23, 2022

ठंड एवं कोहरे को देखते हुए महासंघ ने किया स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग

       

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई देवरिया का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी से मिला और ठंड एवं कोहरे के दृष्टिगत विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग किया।

      संगठन के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि विगत कुछ दिनों से जनपद में ठंड एवं कोहरे में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे बच्चों एवं शिक्षकों का समय से विद्यालय पहुंचने में असुविधा हो रहा है उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में अधिक घना कोहरा छाया रहा है। आने आने जाने वाले संपर्क मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो जा रही है । परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब परिवार से होते हैं ।ठंड बढ़ने से ये नौनिहाल कक्षाओं में सुबह ठिठुरते रहते हैं ।सुबह की ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की भी संभावना है । इसके अलावा जो विद्यालय सड़क के किनारे हैं सुबह के कोहरे के कारण वहां जाने वाले बच्चों के साथ दुर्घटना की भी आशंका है। अभी 2 दिन पहले बरहज में एक स्कूली छात्रा कोहरे के कारण ही स्कूल जाते समय दुर्घटना की शिकार हो चुकी है । मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में ठंड और कोहरा और अधिक बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है ।प्रदेश के अनेक जिलों में इस प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत विद्यालय संचालन के समय में वहां के जिलाधिकारी द्वारा परिवर्तन किया जा चुका है। और देवरिया में भी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन कर उसे प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक करने की मांग करता है।

     जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक दो दिन के भीतर समय परिवर्तन करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में विवेक मिश्र ,अशोक तिवारी, प्रमोद कुशवाहा, प्रशांत जायसवाल, आशुतोष नाथ तिवारी, शशांक मिश्र, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, राम बहादुर सिंह, वृजेश द्विवेदी, शशिभूषण चौबे, अनुज पाण्डेय, वागीश मित्र ,रजनीकांत त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, सुनील यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।

रविवार, नवंबर 06, 2022

प्रभावहीन नेतृत्व के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षक...

  आज ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया के प्रांगण में शिक्षक भवन में विभिन्न ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने एकत्रित होकर शिक्षकों की समस्याओं पर विमर्श किया एवं विभिन्न शिक्षक संघों की उदासीनता पर छोभ प्रकट करते हुए युवा शिक्षकों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 

कार्यक्रम में शिक्षकों ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा कि शिक्षक संघों की मठाधीशी और डेलिकेट सिस्टम खत्म करके मतपत्र द्वारा पुनः चुनाव कराते हुए कमान नए हाथों में दी जाए जिससे कि शिक्षको की समस्याओं का समाधान हो सके।
शिक्षकों ने आये दिन वेरिफायर, बीएलओ,पदाभिहित एवं अन्य गैर गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगा कर उनकी मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना पर एकमत से विरोध करते हुए यह कहा कि व्यवस्था को इसका संज्ञान लेकर इस प्रकार के शोषण को तत्काल प्रभाव से खत्म करना चाहिए।
शिक्षकों ने चर्चा में यह बताया कि अन्य जनपदों में इस प्रकार का कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य नही लिया जाता है, जिससे शिक्षक शिक्षण कार्यों पर ज्यादा बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।  इस मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विभिन्न जनपदों में पहल का स्वागत करते हुए,महासंघ द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की गई। 
बैठक में विवेक मिश्रा,एहसान उल हक,राघवेंद्र मौर्य,दुर्गेश्वर मिश्रा,ज्योति गुप्ता,अमरेंद्र यादव,नर्वदेश्वर मणि, शशांक मिश्रा,नूतन तिवारी,कंचनलता,आशुतोष,सौरभ,अभिषेक जायसवाल,सौरभ राय,अनुज पांडेय,आशुतोष नाथ तिवारी,कहकशा,मनीषा,अमित सिंह,दीपक जायसवाल, सुनीत तिवारी,प्रवीण यादव,शक्तिशील सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

मंगलवार, अगस्त 02, 2022

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी से की नागपंचमी के अवकाश की मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला संयोजक जयशिव चंद के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर नाग पंचमी के दिन अवकाश घोषित करने की बात कही.. महासंघ ने अपने ज्ञापन में नाग पंचमी त्यौहार की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया.

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह को भारत माता की तस्वीर भेंट की..प्रतिनिधि मंडल में शशांक मिश्रा विवेक मिश्रा अशोक तिवारी एवं विशाल राय एवं वागीश दत्त मिश्रा शामिल रहे...  


टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,
जनपद-देवरिया