सोमवार, मार्च 24, 2025

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ने डायट प्राचार्य से की शिष्टाचार भेंट

आज दिनांक 24 मार्च, 2025 को टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद

के नेतृत्व में आदरणीय डायट प्राचार्य महोदय से शिष्टाचार भेंट की व जनपद में उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।

 साथ ही साथ प्रतिनिधि मंडल बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से भी मिला तथा पीएफएमएस से सम्बंधित शिक्षकों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया तथा विद्यालय अवधि के पश्चात PPA जमा करने में हो रही समस्याओं के निराकरण पर चर्चा किया।

 महोदय द्वारा संपूर्ण समाधान व तेजी से कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान सहसंयोजक विवेक मिश्रा, अशोक तिवारी, प्रमोद कुशवाहा, ज्ञानेश यादव,शशांक मिश्रा, आशुतोष मिश्र, दिनेश यादव,आशुतोष चतुर्वेदी इत्यादि मौजूद रहे।


शनिवार, मार्च 22, 2025

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग किया

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया का प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द के नेतृत्व में आज़ जिला

बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु विद्यालयों में समय से पाठ्य पुस्तकें एवं रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने, प्रोन्नत वेतनमान आदेश शीघ्र जारी करने, शिक्षकों के अवशेष चयन वेतनमान के आदेश एवं एरियर भुगतान सुनिश्चित करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्त देयकों का समय पर भुगतान, तथा नवीन नामांकन व प्रवेश के लिए ठोस पहल करते हुए जनपद में संचालित गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अभियान चलाकर बंद करने की मांग किया। इसके अलावा पूर्व से कार्यरत संकुल शिक्षकों को कार्यमुक्त  करने तथा 2004 के पूर्व शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने हेतु विकल्प पत्र भरने के लिए आदेश निर्गत करने की भी मांग किया गया।

वित्त एवं लेखा अधिकारी से मुलाकात के दौरान 31 मार्च को ईद के त्योहार को देखते हुए मार्च माह के वेतन का समय से भुगतान, 12460 भर्ती के शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि  तथा विभिन्न प्रकार के बकाया का भुगतान करने सहित चयन वेतनमान से आच्छादित शिक्षकों के बकाया एरियर के शीघ्र भुगतान की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

जिला संयोजक ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और आशा करता है कि जिला कार्यालय इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए समाधान करेगा।

सह संयोजक विवेक मिश्र ने कहा कि कार्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं का समय से निस्तारण न होने की दशा में संगठन संघर्ष के लिए सदैव तत्पर है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला सह-संयोजक विवेक मिश्र, अशोक तिवारी, गोविन्द सिंह, शशांक मिश्र, प्रमोद कुशवाहा, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, नर्वदेश्वर मणि, वागीश मिश्र, शिखर शिवम, रजनीकांत तिवारी, जितेन्द्र साहू अनुज पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

सोमवार, फ़रवरी 24, 2025

चयन वेतनमान अपडेट देवरिया

 

         

                                                                            



रविवार, फ़रवरी 16, 2025

चयन वेतनमान में गड़बड़ी की जनप्रतिनिधियों एवं डीजी से शिकायत

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के चयनवेतनमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मामले की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए दो जनप्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिले में करीब तीन सौ से अधिक शिक्षकों को एक ही पद पर दस वर्ष सेवा पूरी करने पर चयन वेतनमान जारी किया जाना है। दिसम्बर माह में ही इस अवधि को पूर्ण कर चुके शिक्षकों ने चयन वेतनमान देने के लिए अपना आवेदन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया। आरोप है कि बीएसए ने 31 दिसम्बर को ही तरकुलवा, देसही देवरिया, बनकटा, भाटपाररानी तथा बैतालपुर के लगभग 75 शिक्षकों की फाइल निस्तारितके आदेश का हवाला देते हुए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 दिसम्बर को ब्लॉक कार्यालय को वापस कर दिया। 18 दिसम्बर से जिला कार्यालय में रखी हुई रामपुर कारखाना की फाइल को 30 दिसंबर को आपत्ति लगाते हुए लौटा दिया गया। इसके अलावा कई अन्य ब्लाक के शिक्षकों की फाइल कार्यालय में ही लंबित कर दी गयी है। शिक्षकों का आरोप है कि एक ही तिथि में जमा फाइलों के साथ भेदभाव करते हुए जनवरी 2025 से आनलाइन स्वीकृति का हवाला देते हुए फाइल लौटा दी गयी। वहीं कई ब्लाक के शिक्षकों की फाइल लंबित रखी गयी। मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने जिलाअधिकारी से मिलकर चयन वेतनमान जारी करने का आग्रह किया। संघ के पदाधिकारियों ने मामले में निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। कार्यालय से संतोषजनक कार्यवाही न होने पर संगठन ने डीएम देवरिया से मिलकर बीएसए देवरिया के खिलाफ शिकायत की थी।

वहीं दूसरी ओर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर शिक्षकों ने बीएसए पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करने और अनियमितता का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी। मामले में दोनों जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा महानिदेशक तथा अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के चयन वेतनमान जारी कराने का निर्देश दिया है।

शनिवार, फ़रवरी 15, 2025

चयन वेतनमान मुद्दे पर जिलाधिकारी ने बनाई द्विस्तरीय जॉच कमेटी

 साथियों,

आत्मीय अभिवादन

जनपद में परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान को लेकर प्रारम्भ किया गया संघर्ष निरन्तर जारी है। इस क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला टीम ने  ज़िलाधिकारी महोदया से मुलाक़ात की और चयन वेतनमान में हो रही विसंगतियों से उनको अवगत कराया, जिससे संज्ञानित होकर जिलाधिकारी महोदया ने आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी(CDO) व जिला विद्यालय निरीक्षक(DIOS) महोदय की द्विस्तरीय जॉच कमेटी बनाई है। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

सादर,
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया