बुधवार, अगस्त 30, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक लार कार्यकारिणी का हुआ गठन.संतोष बने ब्लाक संयोजक

आज दिनांक- 30 अगस्त, 2023, दिन-बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई लार की कार्यकारिणी
का गठन, बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। 

लार ब्लॉक कार्यकारिणी में संतोष त्रिपाठी को संयोजक, प्रेमप्रकाश कुशवाहा, प्रवीण वर्मा, जय प्रकाश को सह- संयोजक,अवनीश कुमार मिश्रा को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं विवेक कुमार सिंह को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संगठन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देश का सर्वप्रमुख शिक्षक संगठन है और प्रदेश के प्राथमिक संवर्ग में यह मजबूती से अपने आप को स्थापित कर चुका है। महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है।

युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर है, साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर कार्य किया जाएगा। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं।

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा।

संरक्षक मण्डल में संजय कुमार दुबे, बृज बिहारी सिंह मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज,भलुअनी,रुद्रपुर,देसही देवरिया, भटनी, और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री विनय तिवारी,  देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, उपेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव, रूपेश सिंह, प्रत्युष राय, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं

जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अमरेन्द्र यादव, सर्वेश यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद, राजन सिंह, जयप्रकाश, वीरभद्र मणि, शैलेश कुशवाहा, रवि शंकर तिवारी, अमर सिंह, विश्वनाथ यादव, खालिद खान, ताज मोहम्मद, सुनीता गौड़, सर्वेश विश्वकर्मा, अरुण यादव, योगेंद्र प्रसाद, अनिल चौबे, संजीव यादव, विवेकानंद, भारद्वाज दुबे, राजू प्रसाद, दुर्गेश पांडे, राजन सिंह, अभिनव पांडे, छोटेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, भूपेश तिवारी, बिजेंदर मौर्य, दीपक गुप्ता, आनंद द्विवेदी, निकुंज तिवारी, विवेक कुमार सिंह, शशिभूषण चौबे, मनोज मिश्र, शैलेंद्र चौबे, बृजेश दुबे, सुनीत तिवारी, नीतीश दीक्षित रामेश्वर कुमार समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

गुरुवार, अगस्त 24, 2023

शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा जिला बेसिक शिक्षा

अधिकारी महोदया से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से-

♦️ औचक निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों के कारण बिना स्पष्टीकरण लिए समस्त स्टाफ के वेतन पर रोक न लगाने।
♦️ अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु आदेश जारी कर वर्तमान माह का वेतन भुगतान करने।
♦️ शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय भुगतान समय से करने।
♦️ गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों के संचालन को अभियान चला कर रोकने।
♦️ गैर शैक्षणिक कार्य जैसे बाल गणना,परिवार सर्वेक्षण कार्य, बीएलओ ऐप से मतदाताओं के फीडिंग का कार्य इत्यादि पर अनावश्यक दबाव न बनाने।
♦️ चयन वेतनमान की फाइलों के त्वरित निस्तारण,जीपीएफ लोन आवेदनों के समय से निस्तारण के सम्बंध में मांग पत्र दिया।
सभी मांगो पर बीएसए महोदया द्वारा सकारात्मक सहमति दी गयी। इस अवसर पर अशोक तिवारी, विवेक मिश्रा, नर्वदेश्वर मणि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, रजनीकांत, राघवेन्द्र कुमार, शशांक मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र प्रजापति, पुनीत कुमार, रंजेश कुमार, शिखर शिवम त्रिपाठी, प्रवीण यादव, आशुतोष चतुर्वेदी समेत विभिन्न ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सादर,
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,
जनपद- देवरिया

शनिवार, अगस्त 19, 2023

परिषदीय विद्यालयों में नागपंचमी के अवकाश हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

आज दिनांक 19 अगस्त 2023 को टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मिलकर नागपंचमी के त्योहार पर स्थानीय अवकाश हेतु ज्ञापन दिया।प्रतिनिधि मंडल ने नागपंचमी त्योहार की स्थानीय परिवेश में महत्ता को रेखांकित करते हुए  ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस पर सहानुभूतिपूर्वक विहार करने की बात कही. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नागपंचमी अवकाश के मुद्दे पर जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर उनके निर्देशानुसार कार्यवाही की बात कही। 

इस मुलाकात के दौरान अशोक तिवारी, नर्वदेश्वर मणि, प्रमोद कुशवाहा, शशांक मिश्र, वागीश दत्त, अभिषेक जायसवाल, आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम, ज्ञानेश यादव, अमरेंद्र कुशवाहा, आशुतोष मिश्र, प्रवीण यादव, अविनाश इत्यादि मौजूद रहे।


सादर
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद- देवरिया

🟢🔵🟡🟠🟢🔵🟡🟠🔴

बुधवार, अगस्त 09, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक बनकटा कार्यकारिणी का हुआ गठन

आज दिनांक-9 अगस्त 2023, दिन-बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई बनकटा के कार्यकारिणी का गठन, बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। 

बनकटा ब्लॉक कार्यकारिणी में रणबीर यादव को संयोजक,विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, विवेक मिश्रा, राकेश कुमार को सह- संयोजक,आशीष कुमार यादव को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं अमित कुमार शाही को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि ने किया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संगठन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और कहा कि महासंघ शिक्षा और शिक्षक हित में निरंतर कार्य करने वाला अखिल भारतीय संगठन है। । युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर है, साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर कार्य किया जाएगा। शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं है।नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक रणबीर यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूँगा। संरक्षक मण्डल में श्री सुरेंद्र सिंह, धनंजय यादव, करुणेश नाथ तिवारी,आलोक यादव,अब्बास अंसारी, गिरिजेश मल्ल व अनिल सिंह मनोनीत किए गए।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज,भलुअनी,रुद्रपुर,देसही देवरिया व भटनी ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- विनय तिवारी, श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, जितेंद्र साहू, देवेन्द्र सिंह, संजय पांडे, एहसान- उलहक ,सगीर अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, अमरेश तिवारी,अजय यादव,  प्रत्युष राय, राघवेन्द्र सिंह,दुर्गेश्वर मिश्र, उपेन्द्र सिंह, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, रुपेश सिंह, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी,मृत्युंजय कुशवाहा, अविनाश मणि, सत्येन्द्र पटेल,शिव कुमार,सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं  जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी,रजनीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम् त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल,वागीश मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम के दौरान बनकटा से चंद्रकला कुशवाहा, प्रियंका सिंह,निधि दुबे,प्रीती सिंह, रूबी सिंह, अनिता प्रसाद, रानी देवी, नीलू यादव, कविता राय, श्री आशुतोष सिंह, प्रवीन यादव,सुनील यादव,निखिल यादव,महफ़ूज़ ख़ान,रोहित सिंह,धीरेंद्र सिंह,जमशेद अंसारी,रामभजन यादव,नवीन सिंह,अमित कृष्ण राय,राजकुमार यादव,राकेश कुशवाहा,अफ़रोज़ आलम,ओमप्रकाश कुमार,विराट यादव,अंकित वर्मा,संतोष यादव,रामशरण यादव,अखिलेश चंद्रा,करमवीर भारती,यादवेन्द्र यादव,सुभाष बाबू,अभयराज स्वामी,अजीत यादव,शशिभूषण चौबे, मनोज मिश्र, शैलेंद्र चौबे, बृजेश दुबे, , सुनीत तिवारी, ज्योति गुप्ता,अभिषेक कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

शुक्रवार, अगस्त 04, 2023

वीरेन्द्र यादव बने संयोजक-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक भटनी कार्यकारिणी का हुआ गठन

आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई भटनी के कार्यकारिणी का गठन, बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। 

श्री वीरेन्द्र यादव को संयोजक,सौरभ राय,राहुल गोंड अफ़रोज़ आलम व रजनीश तिवारी को सह- संयोजक,नीतीश दीक्षित को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं अमित यादव को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। संरक्षक मंडल हेतु श्री शिवाकांत मिश्र,सुधांशु राय,और व्यास मुनि पांडेय जी को मनोनीत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्री अजय दीक्षित व नर्वदेश्वर मणि ने किया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक वीरेंद्र यादव ने कहा कि- पुरानी पेंशन तब छीनी गई जब अन्य संगठन मज़बूत स्थिति में थे। अध्यापकों द्वारा निजी मोबाइल के उपयोग जैसी चीजें अन्य संगठनों के मज़बूत रहते लागू हुईं।आज मैं महसूस करता हूँ कि उनकी आवश्यकता ख़त्म हो गई है। युवा नेता विवेक मिश्रा ने ज़िले के समस्त शिक्षकों से अनुरोध किया कि-शिक्षक हित में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़ें और शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज़ को बुलंद करें।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज,भलुअनी,रुद्रपुर व देसही देवरिया ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र साहू, देवेन्द्र सिंह, सतीश चन्द्र, संजय पांडे, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव,  प्रत्युष राय, राघवेन्द्र सिंह,दुर्गेश्वर मिश्र, उपेन्द्र सिंह, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान-उल-हक़, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी,मृत्युंजय कुशवाहा,सत्येन्द्र पटेल,शिव कुमार,सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं  जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी,रजनीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम् त्रिपाठी,अभिषेक जायसवाल,वागीश मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी,आशुतोष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

मातृ शक्तियों में भटनी से पूजा गुप्ता,यामिनी राय,रीना यादव,सुशीला यादव,मधु मल्ल,पूनम यादव,पारुल सिंह,नीतू दीक्षित,अंजली मिश्र,अनिता सैनी आदि उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर- श्री सुधांशु राय,मनोज मिश्र, शशिभूषण चौबे, शैलेन्द्र चौबे,  अमरेंद्र यादव, विशाल राय, अरुण मिश्र,त्रिगुणानन्द तिवारी, मारुति नंदन मिश्रा, सिद्धार्थ तिवारी,संदीप तिवारी, राजीव रंजन मिश्र,दीपक गुप्ता,विवेका राय,दुर्गेश यादव,अविनाश गुप्ता,मिथिलेश कुमार के साथ भटनी विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।