आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई भटनी के कार्यकारिणी का गठन, बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।
श्री वीरेन्द्र यादव को संयोजक,सौरभ राय,राहुल गोंड अफ़रोज़ आलम व रजनीश तिवारी को सह- संयोजक,नीतीश दीक्षित को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं अमित यादव को सदस्यता प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। संरक्षक मंडल हेतु श्री शिवाकांत मिश्र,सुधांशु राय,और व्यास मुनि पांडेय जी को मनोनीत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्री अजय दीक्षित व नर्वदेश्वर मणि ने किया।
नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक वीरेंद्र यादव ने कहा कि- पुरानी पेंशन तब छीनी गई जब अन्य संगठन मज़बूत स्थिति में थे। अध्यापकों द्वारा निजी मोबाइल के उपयोग जैसी चीजें अन्य संगठनों के मज़बूत रहते लागू हुईं।आज मैं महसूस करता हूँ कि उनकी आवश्यकता ख़त्म हो गई है। युवा नेता विवेक मिश्रा ने ज़िले के समस्त शिक्षकों से अनुरोध किया कि-शिक्षक हित में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़ें और शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज़ को बुलंद करें।
कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज,भलुअनी,रुद्रपुर व देसही देवरिया ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र साहू, देवेन्द्र सिंह, सतीश चन्द्र, संजय पांडे, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव, प्रत्युष राय, राघवेन्द्र सिंह,दुर्गेश्वर मिश्र, उपेन्द्र सिंह, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान-उल-हक़, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी,मृत्युंजय कुशवाहा,सत्येन्द्र पटेल,शिव कुमार,सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी,रजनीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम् त्रिपाठी,अभिषेक जायसवाल,वागीश मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी,आशुतोष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मातृ शक्तियों में भटनी से पूजा गुप्ता,यामिनी राय,रीना यादव,सुशीला यादव,मधु मल्ल,पूनम यादव,पारुल सिंह,नीतू दीक्षित,अंजली मिश्र,अनिता सैनी आदि उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर- श्री सुधांशु राय,मनोज मिश्र, शशिभूषण चौबे, शैलेन्द्र चौबे, अमरेंद्र यादव, विशाल राय, अरुण मिश्र,त्रिगुणानन्द तिवारी, मारुति नंदन मिश्रा, सिद्धार्थ तिवारी,संदीप तिवारी, राजीव रंजन मिश्र,दीपक गुप्ता,विवेका राय,दुर्गेश यादव,अविनाश गुप्ता,मिथिलेश कुमार के साथ भटनी विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें