बुधवार, सितंबर 20, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक सलेमपुर कार्यकारिणी का हुआ गठन, ज्योति गुप्ता बने संयोजक

आज दिनांक 20 सितम्बर, 2023 दिन बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक सलेमपुर इकाई के
कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। ज्योति गुप्ता को संयोजक, रवि प्रकाश, निरंकार यादव, अभिषेक कुशवाहा, चंदन उपाध्याय को सह- संयोजक, शशिकांत भाष्कर को ब्लॉक मीडिया प्रभारी व बैजनाथ कुशवाहा को सह मीडिया प्रभारी एवं देवानंद को सदस्यता प्रमुख, बृजेश जायसवाल को सह सदस्यता प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया। 

संरक्षक मण्डल में कमलाकांत वर्मा, जनार्दन पाल और उग्रसेन सिंह मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देशभर में कार्यरत सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिक्षक संगठन है।शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन की इकाई का सक्रिय होना आवश्यक है। वर्तमान में जिले का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षक हित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महासंघ ने अपने कार्यो से आम शिक्षक के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका सारा श्रेय जिले के सभी शिक्षक साथियों का है, जिन्होंने महासंघ को भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है। महासंघ ऐसे ही अनवरत कार्य करता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक और बेसिक शिक्षा से जुड़ा हुए हर वर्ग को उसका खोया हुआ मान-सम्मान वापस मिले।

नवमनोनीत ब्लॉक संयोजक ज्योति गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण ब्लॉक सलेमपुर का शिक्षक महासंघ से जुड़ने को आतुर है।

इस अवसर पर जिला कोर कमेटी के सदस्यगण अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भटनी,लार,पथरदेवा,तरकुलवा और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,वीरेंद्र यादव, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव, दुर्गेश्वर मिश्र,  प्रत्युष राय, सुदीप कुमार, विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, रितेश सिंह उपस्थित रहे। पथरदेवा ब्लॉक से संयोजक श्री रामबालक सिंह, करुणेश तिवारी, आनंद सिंह, जितेंद्र यादव एवं तरकुलवा ब्लाक के संयोजक अमरेंद्र यादव, राजेश सिंह, मुन्ना अंसारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अमित यादव,सुधीर मिश्र,मुकेश पाण्डेय, महेंद्र यादव, शिवाकांत, सुधीर , रविन्द्र, नूर आलम, अविनाश , राज्यभिषेक, शहंशाह, बृजनाथ, संजय, श्रीप्रकाश तिवारी,अभिषेक मिश्र, सद्दाम,रितेश,बृजेश, रंजीत, रविंद्र , दिवाकर, सुनीत,प्रशांत,चंदन, नीरज, रत्नाकर, अमरजीत, अमित , मनीष, पंकज , अवधेश, दिलीप, प्रशांत, दिलीप कुशवाहा, रजनीश कुमार, शशिपाल प्रजापति, संदीप यादव, बदरुद्दीन, देवेंद्र, रमेशनाथ तिवारी, सुमन कुशवाहा, खुशबू गुप्ता, वंदना यादव, प्रिया मिश्रा, सरोज द्विवेदी, पूजा मौर्या अमरदीप, मृत्यंजय कुशवाहा, अंकुर गुप्ता के साथ सलेमपुर विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें