गुरुवार, नवंबर 06, 2025

चयन वेतनमान एवं बीएलओ ड्यूटी के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

दिनांक 06/11/2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी महोदया से मिला तथा शिक्षकों की निम्न समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया-

* स्टूडेंट डिजिटल अटेंडेंस के मुद्दे पर संगठन ने प्रांतीय इकाई के पत्रक के क्रम में विरोध दर्ज कराया,साथ ही अनुरोध किया कि- संगठन द्वारा प्रदेश सरकार से की गई मांगों  के पूर्ण होने तक डिजिटाइजेशन हेतु अध्यापकों पर दबाव न बनाया जाए।

* ⁠29000 गणित/विज्ञान तथा 72825 भर्ती के शिक्षकों का यथाशीघ्र चयन वेतनमान आदेश निर्गत किया जाए। 

* ⁠महासंघ द्वारा दी गई मर्जर मुक्ति वाली सूची पर त्वरित कार्यवाही किया जाना। 

* ⁠बी.एल.ओ ड्यूटी में अन्य विभाग के कर्मियों की भी ड्यूटी लगाने तथा B.L.O प्रकरण में शिक्षकों का वेतन बाधित न किया जाए। 

* ⁠प्रोन्नत वेतनमान हेतु अर्ह शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ तथा वरिष्ठता सूची का निर्धारण किया जाए। 

* ⁠मानव संपदा पोर्टल पर सामूहिक नोटिस की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। यथासंभव नोटिस ना ही दिया जाए।

* ⁠वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा समस्त प्रकार के बकाया एरियर का भुगतान अविलंब कराया जाए। 

* ⁠विभिन्न मानदेय यथा-समर कैंप,F.L.N आदि का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। 

* ⁠अन्य जिलों की भांति S.I.R कार्य में संलग्न BLO/सुपरवाइजर को विभागीय कार्यों/नियमित शिक्षण कार्य से अस्थाई रूप से शिथिलता प्रदान की जाए। 


महोदया द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित निस्तारण का आश्वासन मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें