रविवार, फ़रवरी 16, 2025

चयन वेतनमान में गड़बड़ी की जनप्रतिनिधियों एवं डीजी से शिकायत

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के चयनवेतनमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मामले की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए दो जनप्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिले में करीब तीन सौ से अधिक शिक्षकों को एक ही पद पर दस वर्ष सेवा पूरी करने पर चयन वेतनमान जारी किया जाना है। दिसम्बर माह में ही इस अवधि को पूर्ण कर चुके शिक्षकों ने चयन वेतनमान देने के लिए अपना आवेदन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया। आरोप है कि बीएसए ने 31 दिसम्बर को ही तरकुलवा, देसही देवरिया, बनकटा, भाटपाररानी तथा बैतालपुर के लगभग 75 शिक्षकों की फाइल निस्तारितके आदेश का हवाला देते हुए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 दिसम्बर को ब्लॉक कार्यालय को वापस कर दिया। 18 दिसम्बर से जिला कार्यालय में रखी हुई रामपुर कारखाना की फाइल को 30 दिसंबर को आपत्ति लगाते हुए लौटा दिया गया। इसके अलावा कई अन्य ब्लाक के शिक्षकों की फाइल कार्यालय में ही लंबित कर दी गयी है। शिक्षकों का आरोप है कि एक ही तिथि में जमा फाइलों के साथ भेदभाव करते हुए जनवरी 2025 से आनलाइन स्वीकृति का हवाला देते हुए फाइल लौटा दी गयी। वहीं कई ब्लाक के शिक्षकों की फाइल लंबित रखी गयी। मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने जिलाअधिकारी से मिलकर चयन वेतनमान जारी करने का आग्रह किया। संघ के पदाधिकारियों ने मामले में निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। कार्यालय से संतोषजनक कार्यवाही न होने पर संगठन ने डीएम देवरिया से मिलकर बीएसए देवरिया के खिलाफ शिकायत की थी।

वहीं दूसरी ओर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर शिक्षकों ने बीएसए पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करने और अनियमितता का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी। मामले में दोनों जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा महानिदेशक तथा अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के चयन वेतनमान जारी कराने का निर्देश दिया है।

शनिवार, फ़रवरी 15, 2025

चयन वेतनमान मुद्दे पर जिलाधिकारी ने बनाई द्विस्तरीय जॉच कमेटी

 साथियों,

आत्मीय अभिवादन

जनपद में परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान को लेकर प्रारम्भ किया गया संघर्ष निरन्तर जारी है। इस क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला टीम ने  ज़िलाधिकारी महोदया से मुलाक़ात की और चयन वेतनमान में हो रही विसंगतियों से उनको अवगत कराया, जिससे संज्ञानित होकर जिलाधिकारी महोदया ने आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी(CDO) व जिला विद्यालय निरीक्षक(DIOS) महोदय की द्विस्तरीय जॉच कमेटी बनाई है। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

सादर,
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया

शनिवार, जनवरी 04, 2025

चयन वेतनमान के शीघ्र निस्तारण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

आज दिनांक  04 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल,जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मिला तथा नववर्ष की शुभकामना प्रेषित करने के उपरांत वर्तमान समय के सबसे ज्वलंत मुद्दा चयन वेतनमान पर महोदया का ध्यान आकृष्ट कराया। वार्ता के दौरान महोदया को पूर्व के पत्रकों का हवाला एवं अन्य जनपद का उदाहरण देते हुए अति शीघ्र चयन वेतनमान की समस्त फाइलों के निस्तारण तथा जिला कार्यालय से ब्लाकों को फाइलें वापस भेजने पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ब्लॉकों से फाइलें मंगाकर अति शीघ्र आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया गया।महोदया द्वारा उक्त  समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया,शीघ्र चयन वेतनमान का आदेश निर्गत न होने की दशा में शीतावकाश के उपरान्त धरना /प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष चतुर्वेदी ,नर्वदेश्वर मणि ,सत्यप्रकाश त्रिपाठी, गोविंद सिंह, आशुतोष मिश्रा,आशुतोष नाथ तिवारी,शशांक मिश्रा आदि उपस्थित रहे. 

शुक्रवार, अक्टूबर 25, 2024

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पूजा हेतु स्थानीय अवकाश हेतु जिलाधिकारी महोदया को संबोधित

साथियों ,
आत्मीय अभिवादन,


आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपद इकाई द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मुलाकात की गई। इस दौरान लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्थानीय अवकाश हेतु जिलाधिकारी महोदया को संबोधित ज्ञापन तथा शिक्षामित्र से अध्यापक बने शिक्षक साथियों के पूर्व सेवा को जोड़ने सम्बन्धी अनुरोध पत्र महोदया को सौंपा गया।सेब्सिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने इसपर सकारात्मक रूप से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.

सादर-
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,
जनपद-देवरिया।

गुरुवार, सितंबर 26, 2024

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन


आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टीम जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में निम्न शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला बेसिक एवं शिक्षा अधिकारी महोदया से मिला-

1. पूर्व और वर्तमान में हुए FLN  प्रशिक्षण का भुगतान किया जाए।

आश्वासन- जिस ब्लॉक से मैपिंग होकर सूची आ गयी है,जल्द ही उसका PPA जेनेरेट हो जाएगा और भुगतान प्रारम्भ हो जाएगा। लार ब्लॉक का PPA जेनेरेट हो चुका है,2-3 दिन में भुगतान हो जाएगा। अन्य ब्लॉकों से प्रक्रिया पूर्ण होते ही भुगतान किया जाएगा। पिछले सत्र के एफएलएन मानदेय के बारे जिला कार्यालय द्वारा प्रक्रिया किया जा चुका है। परियोजना से प्राप्त होने के पश्चात उसका भुगतान होगा।

2. 12460 भर्ती में नवनियुक्त शिक्षकों का दो शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापनोपरांत तत्काल  वेतन निर्गत किया जाए।

आश्वासन- सभी सत्यापन पूर्ण वाले अध्यापकों का इस माह वेतन भुगतान हो जाएगा।

3. गैर मान्यता व मानक विहीन विद्यालयों के संचालन पर रोक लगे।

4. 50 से कम नामांकन के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि पाने वाले विद्यालयों को प्रविष्टि मुक्त किया जाए।

आश्वासन- इस सम्बंध में जल्द ही कार्य किया जाएगा।

5. पड़ोस के जनपदों की भांति  देवरिया के शिक्षकों को भी बी•एल•ओ कार्य से मुक्त किया जाए।

आश्वासन- यह प्रशासन से जुड़ा मुद्दा है, इससे संबंधित प्रयास हेतु उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

6. विद्यालयों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति हेतु संबंधित विभाग को पत्र निर्गत किया जाए।

आश्वासन- सम्बंधित विभाग से पत्राचार कर जल्द ही आदेश जारी होगा।

7. शिक्षिकाओं के सी•सी•एल सहित अन्य अवकाशों को समय से निस्तारित किया जाए।

आश्वासन- नियमानुसार सभी अवकाशों का निस्तारण किया जा रहा है। इस पर संगठन ने कहा कि ऐसे अनेक प्रकरण संज्ञान में आते हैं कि अवकाशों का विलंब से निस्तारण होने के कारण शिक्षिकाओं को असुविधा होती है तथा संबंधित विद्यालय को वेतन लाक करने में भी दिक्कत होती है।

8. शिक्षामित्र,अनुदेशक व रसोईया मानदेय हर माह नियत समय से प्रेषित किया जाए।

आश्वासन- सम्बंधित को निर्देशित किया गया है।

9. चयन वेतनमान की लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

आश्वासन- इसका जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

10. शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका को ऑफलाइन अपडेट किया जाए।

आश्वासन- इस सम्बंध में सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

11. वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को शिक्षकों से संबंधित विभिन्न कार्य जैसे- दो माह का बकाया DA अंतर,एन•पी•एस अंशदान को नियमित करने,लंबित एन•पी•एस कटौतियों को अपडेट करने,जी•पी•एफ अद्यतन करने,प्रान किट वितरित करने व विभिन्न प्रकार के एरियर का समय से भुगतान किए जाने हेतु अपने स्तर से निर्देशित किया जाए।

आश्वासन- इस माह के वेतन के पश्चात डीए डिफरेंस प्रेषित किया जाएगा। प्रान वितरण तेजी से कराया जाएगा।भुगतान को लंबित नही रखा जाएगा।

महोदया द्वारा उक्त समस्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया।


सादर-टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।