सोमवार, फ़रवरी 24, 2025
रविवार, फ़रवरी 16, 2025
चयन वेतनमान में गड़बड़ी की जनप्रतिनिधियों एवं डीजी से शिकायत
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के चयनवेतनमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मामले की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए दो जनप्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जिले में करीब तीन सौ से अधिक शिक्षकों को एक ही पद पर दस वर्ष सेवा पूरी करने पर चयन वेतनमान जारी किया जाना है। दिसम्बर माह में ही इस अवधि को पूर्ण कर चुके शिक्षकों ने चयन वेतनमान देने के लिए अपना आवेदन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया। आरोप है कि बीएसए ने 31 दिसम्बर को ही तरकुलवा, देसही देवरिया, बनकटा, भाटपाररानी तथा बैतालपुर के लगभग 75 शिक्षकों की फाइल निस्तारितके आदेश का हवाला देते हुए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 दिसम्बर को ब्लॉक कार्यालय को वापस कर दिया। 18 दिसम्बर से जिला कार्यालय में रखी हुई रामपुर कारखाना की फाइल को 30 दिसंबर को आपत्ति लगाते हुए लौटा दिया गया। इसके अलावा कई अन्य ब्लाक के शिक्षकों की फाइल कार्यालय में ही लंबित कर दी गयी है। शिक्षकों का आरोप है कि एक ही तिथि में जमा फाइलों के साथ भेदभाव करते हुए जनवरी 2025 से आनलाइन स्वीकृति का हवाला देते हुए फाइल लौटा दी गयी। वहीं कई ब्लाक के शिक्षकों की फाइल लंबित रखी गयी। मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने जिलाअधिकारी से मिलकर चयन वेतनमान जारी करने का आग्रह किया। संघ के पदाधिकारियों ने मामले में निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी। कार्यालय से संतोषजनक कार्यवाही न होने पर संगठन ने डीएम देवरिया से मिलकर बीएसए देवरिया के खिलाफ शिकायत की थी।
वहीं दूसरी ओर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर शिक्षकों ने बीएसए पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करने और अनियमितता का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी। मामले में दोनों जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा महानिदेशक तथा अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के चयन वेतनमान जारी कराने का निर्देश दिया है।
शनिवार, फ़रवरी 15, 2025
चयन वेतनमान मुद्दे पर जिलाधिकारी ने बनाई द्विस्तरीय जॉच कमेटी
साथियों,
आत्मीय अभिवादन
जनपद में परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान को लेकर प्रारम्भ किया गया संघर्ष निरन्तर जारी है। इस क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला टीम ने ज़िलाधिकारी महोदया से मुलाक़ात की और चयन वेतनमान में हो रही विसंगतियों से उनको अवगत कराया, जिससे संज्ञानित होकर जिलाधिकारी महोदया ने आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी(CDO) व जिला विद्यालय निरीक्षक(DIOS) महोदय की द्विस्तरीय जॉच कमेटी बनाई है। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
सादर,
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया
शनिवार, जनवरी 04, 2025
चयन वेतनमान के शीघ्र निस्तारण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
आज दिनांक 04 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल,जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मिला तथा नववर्ष की शुभकामना प्रेषित करने के उपरांत वर्तमान समय के सबसे ज्वलंत मुद्दा चयन वेतनमान पर महोदया का ध्यान आकृष्ट कराया। वार्ता के दौरान महोदया को पूर्व के पत्रकों का हवाला एवं अन्य जनपद का उदाहरण देते हुए अति शीघ्र चयन वेतनमान की समस्त फाइलों के निस्तारण तथा जिला कार्यालय से ब्लाकों को फाइलें वापस भेजने पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ब्लॉकों से फाइलें मंगाकर अति शीघ्र आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया गया।महोदया द्वारा उक्त समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया,शीघ्र चयन वेतनमान का आदेश निर्गत न होने की दशा में शीतावकाश के उपरान्त धरना /प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष चतुर्वेदी ,नर्वदेश्वर मणि ,सत्यप्रकाश त्रिपाठी, गोविंद सिंह, आशुतोष मिश्रा,आशुतोष नाथ तिवारी,शशांक मिश्रा आदि उपस्थित रहे.
शुक्रवार, अक्टूबर 25, 2024
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पूजा हेतु स्थानीय अवकाश हेतु जिलाधिकारी महोदया को संबोधित
साथियों ,
आत्मीय अभिवादन,
आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपद इकाई द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मुलाकात की गई। इस दौरान लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्थानीय अवकाश हेतु जिलाधिकारी महोदया को संबोधित ज्ञापन तथा शिक्षामित्र से अध्यापक बने शिक्षक साथियों के पूर्व सेवा को जोड़ने सम्बन्धी अनुरोध पत्र महोदया को सौंपा गया।सेब्सिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने इसपर सकारात्मक रूप से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
सादर-
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,
जनपद-देवरिया।




.jpeg)



