बुधवार, नवंबर 29, 2023

शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

दिनांक 29-11- 2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ज़िला कार्यकारिणी के वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री अशोक
तिवारी,श्री नर्वदेश्वर मणि और श्री विवेक कुमार  मिश्र के नेतृत्व में आदरणीया बीएसए महोदया से मिला। 

पत्रक के प्रमुख बिंदु निम्नवत हैं-

♦️ विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत शिक्षकों के चयन वेतनमान के संबंध में दो बार पत्रक देने के बाद आप द्वारा आज कोई आदेश निर्गत नहीं किया जाना निराशाजनक।

♦️ शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश के पत्रांक- शि.नि.वे. 55246- 342/ 2023- 24 दिनांक 01/11/2023 का संदर्भ ग्रहण करते हुए, बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन दिनांक 01/04/2005 से पूर्व पूर्व नियुक्त ऐसे शिक्षकों का विवरण जिनकी नियुक्ति हेतु विज्ञापन दिनांक 01/04/2005 से पूर्व प्रकाशित हो चुका था, की सूचना समस्त विकास खंडों से मंगाकर आवश्यक कार्यवाही किया जाना। 

♦️अंतर्जनपदीय आए गुरुजनों के जुलाई व अगस्त माह के वेतन आदेश निर्गत करने हेतु। 

♦️ 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों पर अनावश्यक दवाव न डाला जाए एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्यवाही से अवमुक्त रखा जाए।

♦️ गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन बंद कराते हुए, उसमें नामांकित छात्रों का नामांकन नजदीक के परिषदीय विद्यालय में कराया जाए। जिससे 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में भी छात्र संख्या पर्याप्त हो जाए। 

♦️ बी॰एल॰ओ॰ का कार्य कर रहे शिक्षकों का वेतन कटौती एवं वेतन अवरुद्ध की कार्यवाही से उन्हें अविलंब अवमुक्त करते हुए वेतन भुगतान का आदेश जारी किया जाए।

♦️ खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कमियां दिखाते हुए,विद्यालय पर कार्यरत समस्त स्टाफ का वेतन बाधित करने की संस्कृति पर आप द्वारा वेतन बाधित का आदेश निर्गत किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। इस प्रकार की कार्यवाही पर रोक लगाया जाए।

♦️ ठंड के मौसम को देखते हुए बीआरसी एवं संकुल पर आयोजित होने वाली मासिक बैठकों का आयोजन विद्यालय अवधि में ही किया जाए।

♦️ कार्यरत शिक्षक संकुल का बकाया वार्षिक मानदेय का भुगतान किया जाए एवं जो रुचि न रखता हो ऐसे शिक्षक संकुल को प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यमुक्त किया जाए।

♦️ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया द्वारा दिए गए दिनांक 21 अक्टूबर 2023 के 11 बिंदुओं के पत्रक में से किन-किन बिंदुओं का समाधान किया गया है। कृपया स्पष्ट किया जाए।

उक्त बिंदुओं पर बीएसए महोदया द्वारा सकारात्मक सहमति के रूप में कहा गया कि-

👉चयन वेतनमान का आदेश यथाशीघ्र निर्गत हो जायेगा।

👉01/04/2005 से पूर्व के नियुक्त सभी शिक्षकों का ब्लाकों से सूचना मांगने हेतु आदेश निर्गत हो जायेगा।

👉बीएलओ पर हुई कार्यवाही को संबंधित अधिकारी की आख्या के आधार पर तुरंत कार्यवाही से अवमुक्त किया जाएगा।

👉संकुल शिक्षक के मानदेय हेतु परियोजना कार्यालय को पत्र भेज दिया गया है।

👉 अंतर्जनपदीय शिक्षकों के जुलाई एवं अगस्त 2023 के बकाया वेतन भुगतान हेतु यथाशीघ्र आदेश निर्गत हो जायेगा।


सादर-

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।

मंगलवार, नवंबर 07, 2023

शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाक़ात

आज दिनांक 7/11/2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल,ज़िलाध्यक्ष-श्री जयशिव प्रतापचंद के नेतृत्वमें आदरणीया ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मिला। 

महोदया से पूर्व पत्रक के निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई-


🔸 छठ के अवकाश हेतु ज़िलाधिकारी महोदय को नोटशीट भेजवाना। 

🔸 चयन वेतनमान की फ़ाइल्स का त्वरित निस्तारण। 

🔸 पदोन्नति से संबंधित समस्त विवरण जल्द से जल्द ज़िला कार्यालय मंगाने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सहमति।

🔸 शहरी परिसीमन संबंधी अनुस्मारक पत्र आदरणीय उपजिलाधिकारी महोदय देवरिया को भेजने हेतु। 

🔸विभिन्न विकास खंडों के शिक्षकों के व्यक्तिगत समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण हेतु। 


आप सब की सेवा में 24×7 तत्पर-
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद-देवरिया।

मंगलवार, सितंबर 26, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक रामपुर कारख़ाना कार्यकारिणी का हुआ गठन अतुल बने संयोजक


दिनांक 26 सितम्बर, 2023 दिन मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक रामपुर कारख़ाना इकाई के
कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।

श्री अतुल कुमार मिश्रा को संयोजक,श्री प्रमोद कुशवाहा,रवि प्रकाश पाठक,धर्मेंद्र गौतम,वीरेंद्र यादव,फ़रहानुल्लाह ख़ान,राम प्रताप सिंह को सह- संयोजक,श्री जमालुद्दीन को ब्लॉक मीडिया प्रभारी व अरुण कुमार मिश्र व अनुराग सिंह को सह मीडिया प्रभारी एवं अखिलेश गोंड को सदस्यता प्रमुख, श्री नारायण यादव को सह सदस्यता प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया।संरक्षक मण्डल में उदय लाल बौद्ध,धर्मेंद्र कुमार,अरविंद कुमार सिंह मनोनीत किए गए। महिला कार्यकारिणी में श्रीमती जया तिवारी,उर्मिला गुप्ता,सुमन मिश्रा व शकीला ख़ातून को मनोनीत किया गया।  सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के मंडल संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महासंघ शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी औरसमाज सबके लिए ईमानदारी से कार्य करते है। मठाधीश बने संघ व उनके आकाओं के दिन लद चुके है। अब महासंघ शिक्षक की हर लड़ाई ब्लॉक से प्रदेश व देश स्तर तक लड़ेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शिक्षक हितों के लिए प्रदेश स्तर पर निस्वार्थ भाव से तत्पर है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देशभर में कार्यरत सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिक्षक संगठन है।शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन की इकाई का सक्रिय होना आवश्यक है। वर्तमान में जिले का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षक हित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका सारा श्रेय जिले के सभी शिक्षक साथियों का है, जिन्होंने महासंघ को भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है। महासंघ ऐसे ही अनवरत कार्य करता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक और बेसिक शिक्षा से जुड़ा हुए हर वर्ग को उसका खोया हुआ मान-सम्मान वापस मिले। इसके अलावा कार्यक्रम को शशांक मिश्र, वीरेंद्र यादव, एहसान उल हक, ज्ञानेश यादव, प्रमोद कुशवाहा, ज्योति गुप्ता ने संबोधित किया।

कार्यकारिणी गठन के दौरान जिला कोर समिति के सदस्यों में अशोक तिवारी, अभिषेक जायसवाल, रजनीकांत त्रिपाठी,वागीश जी समेत समस्त कोर समिति सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान देवरिया सदर, बैतालपुर, भलुअनी, रुद्रपुर, बरहज, देसही देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा, लार, बनकटा, सलेमपुर, भटनी ब्लॉकों के सभी पदाधिकारीगण यथा- संयोजक, सह संयोजक, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सदस्यता प्रमुख व सह सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रामपुर कारखाना से आशुतोष मिश्र 'अमन', सौरभ मिश्रा, उर्मिला यादव, मीना मल्ल, निर्मला शर्मा, पुष्पा देवी, शशि कला सिंह, सुनीता देवी, अंजुलता पांडेय ,निशा गुप्ता , सुचित्रा चौरसिया, स्मिता श्रीवास्तव, निधि मिश्रा, जया तिवारी, अन्नू कुमारी, सुमन मिश्रा, पूनम कुशवाहा ,आयशा सिद्दीकी, नूरशमा, नीलम सिंह, हेमलता सिंह, नीलम देवी, गौतमी मद्धेशिया, साईदा अफरोज, रेनू गुप्ता, अमृता पांडेय, डॉक्टर रंभा प्रजापति, पूनम कुशवाहा, सुमन चौरसिया, संध्या सिंह ,नीतू पांडे, माधुरी वर्मा, दर्शिका श्रीवास्तव, प्रियंका मणि तिवारी ,उर्मिला कुशवाहा , अनीता तिवारी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, कंचन, रश्मि तिवारी, शशि कला, प्राची शर्मा, अनीशा मौर्य, उर्मिला गुप्ता, प्रेमलता शाही ,प्रतिमा पांडे, रंजना त्रिपाठी ,नमिता सिंह ,आसमा बानो ,ज्योत्सना यादव, नेहा राय, आरती चौरसिया, फरजाना अंजुम, सलोनी कुशवाहा, ज्योति मद्धेशिया, अनुराधा सिंह, प्रमिला देवी, तान्या सिंह, माधुरी सिंह, मंजू सिंह, शकीला खातून, निशी सिंह, शालिनी सिंह, वंदना गौड़, गरिमा श्रीवास्तव, संगीता पुरी, शारदा, अर्चना सिंह, हेमलता पांडेय,अनीता देवी, गुंजन कश्यप,शीबा शाहीन सिद्दीकी, रागिनी देवी, रंजीता चौरसिया, संगीता मिश्रा, अलका देवी, शायना, प्रतिभा शर्मा, सीमा सिंह,हर्षिता मिश्रा, नंदिनी सिंह, शाइस्ता शाहीन, पुष्पा देवी, अनंदिता मिश्रा, बालकुंवर, मोहम्मद शरीफ अंसारी ,योगी कुमार,डॉक्टर आनंद तिवारी, अंबरीश प्रकाश मिश्रा, अरविंद कुमार पांडे, मनीष कुमार सिंह, देशबंधु, रजनीश तिवारी, अमित यादव ,राहुल गोंड़,देवानंद, बैजनाथ, निरंकार यादव, अमित दुबे, राकेश कुमार मौर्य, चंद्रदेव कुमार ,सुरेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज कुमार सागर, विनय कुमार गुप्त, प्रवीण कुमार सिंह, गिरिजेश यादव, सुनील कुमार प्रजापति, शाकिर अली, चंद्रशेखर मल्ल, अरविंद कुमार, नितेश कुमार सिंह, राम सिंह, राजबहादुर, रवि शंकर, अजय कुमार, इस्माइल खान, आलोक कुमार चौहान, दीप नारायण सिंह, मोहम्मद यासिर, रामकल्प यादव, ओम प्रकाश यादव, रामानुज यादव, आनंद प्रताप सिंह, राधा कृष्ण शाही, राजन प्रताप सिंह, उमेश सिंह कुशवाहा, बृजेश कुमार, अखिलेन्द्र तिवारी, राजीव प्रताप सिंह, निशांत मिश्रा ,मोहम्मद मुजीब सिद्दीकी, अवधेश कुमार सिंह, राधेश्याम राव, अयूब अहमद, मंजेश कुमार मिश्रा ,अरविंद कुमार गुप्त, अवनीश कुमार सरोज, सिराज अहमद, विनीत पांडेय, विनय कुमार सिंह ,आशुतोष कुमार पाठक, प्रशांत कुमार मौर्य, विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, राकेश कुशवाहा , रणधीर यादव, कौशल सिंह, बृजानंद कुशवाहा,साहेब हुसैन, आशुतोष यादव, दुर्गेश मिश्रा, सच्चिदानंद राव, अनिरुद्ध यादव, इंदु तिवारी, मोहम्मद उमर, मंजू सिंह, आरती चौरसिया, महेंद्र कुमार, शशिशेखर पांडेय, श्रीनरायण यादव, विनय गुप्ता, विवेक सिंह, शक्तिशील सिंह, प्रवीण सिंह, विनय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, हीरालाल गुप्ता, रामज्ञा चौरसिया, प्रमिला देवी, ज्योति मद्धेशिया, अनुराधा सिंह, नरेंद्र कुमार, शशिकला, हृदयानंद भारती, प्राची शर्मा, भूपेंद्र भानू प्रताप, किसमती देवी, अखिलेश, रंजना चौबे, ममता सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, नीलम देवी, फाजिल वारसी, अविनाश यादव, श्री राम गुप्ता, अंकित मिश्रा, राम प्रसाद, राजेश सिंह, प्रियंका शुक्ला, गीता यादव, दुर्गेश मिश्र, हरेंद्र यादव, मैनुद्दीन अंसारी, दीप नारायण सिंह, अजय कुमार, सत्यप्रकाश कुशवाहा, कमलेश यादव, सुरजीत सिंह, जाहिद अली, कमरुद्दीन अंसारी, शाकिर अली, अनिल यादव,  राकेश समेत सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

बुधवार, सितंबर 20, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक सलेमपुर कार्यकारिणी का हुआ गठन, ज्योति गुप्ता बने संयोजक

आज दिनांक 20 सितम्बर, 2023 दिन बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक सलेमपुर इकाई के
कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया। ज्योति गुप्ता को संयोजक, रवि प्रकाश, निरंकार यादव, अभिषेक कुशवाहा, चंदन उपाध्याय को सह- संयोजक, शशिकांत भाष्कर को ब्लॉक मीडिया प्रभारी व बैजनाथ कुशवाहा को सह मीडिया प्रभारी एवं देवानंद को सदस्यता प्रमुख, बृजेश जायसवाल को सह सदस्यता प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया। 

संरक्षक मण्डल में कमलाकांत वर्मा, जनार्दन पाल और उग्रसेन सिंह मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देशभर में कार्यरत सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिक्षक संगठन है।शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन की इकाई का सक्रिय होना आवश्यक है। वर्तमान में जिले का एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षक हित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महासंघ ने अपने कार्यो से आम शिक्षक के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका सारा श्रेय जिले के सभी शिक्षक साथियों का है, जिन्होंने महासंघ को भरपूर स्नेह और समर्थन दिया है। महासंघ ऐसे ही अनवरत कार्य करता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक, शिक्षामित्र,अनुदेशक और बेसिक शिक्षा से जुड़ा हुए हर वर्ग को उसका खोया हुआ मान-सम्मान वापस मिले।

नवमनोनीत ब्लॉक संयोजक ज्योति गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण ब्लॉक सलेमपुर का शिक्षक महासंघ से जुड़ने को आतुर है।

इस अवसर पर जिला कोर कमेटी के सदस्यगण अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भटनी,लार,पथरदेवा,तरकुलवा और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,वीरेंद्र यादव, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद,अजय यादव, दुर्गेश्वर मिश्र,  प्रत्युष राय, सुदीप कुमार, विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, रितेश सिंह उपस्थित रहे। पथरदेवा ब्लॉक से संयोजक श्री रामबालक सिंह, करुणेश तिवारी, आनंद सिंह, जितेंद्र यादव एवं तरकुलवा ब्लाक के संयोजक अमरेंद्र यादव, राजेश सिंह, मुन्ना अंसारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अमित यादव,सुधीर मिश्र,मुकेश पाण्डेय, महेंद्र यादव, शिवाकांत, सुधीर , रविन्द्र, नूर आलम, अविनाश , राज्यभिषेक, शहंशाह, बृजनाथ, संजय, श्रीप्रकाश तिवारी,अभिषेक मिश्र, सद्दाम,रितेश,बृजेश, रंजीत, रविंद्र , दिवाकर, सुनीत,प्रशांत,चंदन, नीरज, रत्नाकर, अमरजीत, अमित , मनीष, पंकज , अवधेश, दिलीप, प्रशांत, दिलीप कुशवाहा, रजनीश कुमार, शशिपाल प्रजापति, संदीप यादव, बदरुद्दीन, देवेंद्र, रमेशनाथ तिवारी, सुमन कुशवाहा, खुशबू गुप्ता, वंदना यादव, प्रिया मिश्रा, सरोज द्विवेदी, पूजा मौर्या अमरदीप, मृत्यंजय कुशवाहा, अंकुर गुप्ता के साथ सलेमपुर विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

मंगलवार, सितंबर 12, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक पथरदेवा कार्यकारिणी का हुआ गठन, रामबालक बने संयोजक

आज दिनांक 12 सितम्बर, 2023 दिन मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  ब्लॉक इकाई पथरदेवा के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में सैकड़ों शिक्षकों के उपस्थिति में किया गया। सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से उनके पद पर मनोनीत किया गया।

रामबालक सिंह को संयोजक, संजय उपाध्याय, जितेंद्र यादव, आनंद सिंह को सह- संयोजक, विपिन मिश्र को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, शुभम शर्मा, स्वर्ण सिंह को सह मीडिया प्रभारी एवं राधे रमण को सदस्यता प्रमुख, कपिलदेव सिंह, हेमन्त मिश्र को सह सदस्यता प्रमुख तथा चांदनी देवी को महिला विंग प्रभारी

पद पर मनोनीत किया गया। 

संरक्षक मण्डल में करुणेश तिवारी, जवाहर यादव,प्रवीर द्विवेदी और सुनील त्रिपाठी मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सुनील त्रिपाठी ने किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि महासंघ शिक्षक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।महासंघ ने सदैव स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शिक्षा व शिक्षक हित हेतु कृत संकल्पित है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं।
युवा शिक्षक नेता श्री विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है।

नवनिर्वाचित ब्लॉक संयोजक रामबालक सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण,जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। ब्लॉक पथरदेवा का शिक्षक, महासंघ से जुड़ने को आतुर है।

इसके अलावा अशोक तिवारी,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, ज्ञानेश यादव, आशुतोष नाथ तिवारी,मनोज भारती,अमरेंद्र यादव,देवेंद्र और आशुतोष चतुर्वेदी ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, बरहज, भलुअनी, रुद्रपुर, देसही देवरिया, भटनी, लार, तरकुलवा और बनकटा ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारीगण- श्री विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश त्रिपाठी,वीरेंद्र यादव, सतीश चन्द्र, राघवेन्द्र कुशवाहा, सगीर अहमद, अमरेंद्र यादव, राजशंकर आर्य, मुन्ना अंसारी, अर्जुन मद्धेशिया, पुनीत कुमार, अनुज पांडेय, प्रत्युष राय, सुदीप कुमार, विष्णु प्रभाकर कुशवाहा, माखन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुशवाहा, मारकंडेय मिश्र, एहसान उल हक, शैलेष तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, सत्येन्द्र पटेल, शिव कुमार, सौरभ वर्मा, रितेश सिंह एवं

जिला कोर कमेटी के सदस्यगण~ श्री अशोक तिवारी, ज्ञानेश यादव, शशांक मिश्र, नर्वदेश्वर मणि, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, वागीश जी, रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष मिश्र 'अमन', शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शशिभूषण चौबे, ब्रजेश द्विवेदी, राधारमण शाही, मनोज मिश्र, अनुराग मिश्र,  मनोज प्रजापति, आरती वर्मा, चांदनी देवी, चंद्रलेखा सिंह, आशा सिंह, श्वेता भारती, बिंदु देवी, मुन्नी देवी, ज्ञानती सिंह, कृष्णावती कुशवाहा, सोनी राय, अमरनाथ, शाहनवाज अमीर कुरैशी, उमाशंकर द्विवेदी, रमेश तिवारी,योगेन्द्र कुशवाहा, गोविंद पाण्डेय, अरविंद कुमार शुक्ल,नित्यानंद तिवारी, प्रेमचन्द मद्धेशिया, 

विनोद कुशवाहा, विकास जायसवाल, संजीव कुमार भारती, अभिषेक मल्ल, राजन सिंह,अनूप यादव,विनय सिंह, अमेरिका यादव, रामकृष्ण यादव ,अनूप शाही, मुस्ताक अहमद, शुभम शर्मा, विष्णु दत्त तिवारी, विनोद कुशवाहा, अजीत प्रजापति, उबैदुल्लाह रहमान, विशाल सिंह, गोरख सिंह, रवि प्रकाश सिंह, विवेक सिंह, धनंजय कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र सरोज, राज बहादुर कुमार, नितेश कुमार, चंद्रिका राम, राम विजय पटेल, नित्यानंद तिवारी, दिनेश कुमार, अनूप यादव, राजन सिंह, संजय यादव, अतुल गिरी हरिवंश तिवारी, अविनाश शुक्ला उदयभान शर्मा अनवर अली, अनिल कुमार, रामसमझ प्रसाद, राम भवन सिंह, महेश गुप्ता,  जालंधर कुमार, सुरेश सिंह, अनिरुद्ध राम, नेबू लाल प्रसाद, सुशील चौधरी प्रदीप चौधरी, अजीत सिंह, आनंद सिंह के साथ पथरदेवा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।