युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। इसके लिए जिले के साथ ही ब्लाक इकाईयों का सक्रिय एवं मजबूत रहना आवश्यक है। ज्ञानेश यादव ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, भलुअनी व रुद्रपुर ब्लॉक के पदाधिकारीगण एवं जिला कोर कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सभी शिक्षकों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कटिबद्ध है। शशांक मिश्रा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के शिक्षक हित में सदैव उपलब्ध रहते हुए शिक्षक राजनीति को एक नया आयाम देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्री आशुतोष नाथ तिवारी ने किया।
इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पाल, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन पाण्डेय, सत्यप्रकाश मणि, विशाल राय, शिखर शिवम त्रिपाठी, प्रशांत जायसवाल, उपेंद्र सिंह, दुर्गेश्वर मिश्रा, माखन प्रसाद, शशांक मिश्र, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश शर्मा, वागीश दत्त मिश्रा, मनोज मिश्र, बृजेश द्विवेदी, प्रमोद कुशवाहा, शशिभूषण चौबे, रणविजय सिंह, सतीश चन्द्र,सगीर अहमद, राहुल तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, अभिषेक जायसवाल, रजनीकांत त्रिपाठी, मारकंडेय मिश्र, अमरेंद्र कुशवाहा, दीपक जायसवाल, चंद्र प्रकाश मिश्रा, शशिभूषण पाठक, दुर्गेश उपाध्याय, दीपक गुप्ता, नन्हे सिंह, सुजीत सिंह,नौशाद अहमद, कृतमुख पाण्डेय, दिनेश जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, हेमंत दीक्षित, आनंद वर्मा, दीपक प्रजापति, शैलेश सिंह, गीता मिश्रा, रीना जायसवाल, सारिका जायसवाल, अंजू सिंह , ज्ञानेंद्र सिंह, दुर्गा जी, अमित सिंह, राकेश प्रसाद, दिव्येश यादव, अजय सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
शानदार।
जवाब देंहटाएंबरहज के नवमनोनित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
शिक्षक हित मे एक कदम और