गुरुवार, नवंबर 13, 2025

देवरिया बना मंडल चैम्पियन

जनपद-देवरिया को मंडल चैंपियन बनने की आप समस्त को बहुत-बहुत बधाई। यह आप समस्त के मेहनत का परिणाम है। खेलों में बच्चों को शीर्ष पर ले जाना भी हमारा एक उद्देश्य होता है, जिसे जनपद के समस्त शिक्षक,शिक्षामित्र व अनुदेशक साथियों ने कर दिखाया। 

इस तीन दिवसीय आयोजन ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने भी मैदान से मंच तक अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई तथा बच्चों के मनोबल को ऊंचा रखने में मदद किया। 

हमारी पूरी टीम की ओर से पुनः आप समस्त को बधाई और स्टेट चैंपियनशिप हेतु मंगलकामनाएँ। 

सादर-

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें