बुधवार, अप्रैल 19, 2023

प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर भीषण गर्मी व धूप के कारण देवरिया के विद्यालयों का समय बदला

देवरिया, बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मी, तेज धूप और
तापमान में वृद्धि के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब यह स्‍कूल प्रातः 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे।
भीषण गर्मी व धूप के चलते बदला गया समय
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में भीषण गर्मी व धूप के दृष्टिगत जनपद में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, (कक्षा 01 से 08 तक) 19 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक प्रातः 7 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जायेगा।

उक्त आदेश का कड़ाई से हो अनुपालन

बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।       
        प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए आग्रह किया था।

सोमवार, अप्रैल 17, 2023

देवरिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रभारी ज़िलाधिकारी को दिया ज्ञापन

जनपद में तेज धूप,बढ़ते तापमान व लू के दृष्टिगत आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक श्री जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय के चार्ज पर रहे मुख्य विकास अधिकरी महोदय को विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन दिया। 

इससे पूर्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंप कर विद्यालय अवधि में परिवर्तन की मांग की गई थी किंतु अब तक इस संबंध में कोई सूचना/आदेश न आने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सीधे जिलाधिकारी महोदय को विद्यालय संचालन में आ रही समस्या व विद्यालयी परिवेश में छात्रों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के दृष्टिगत चुनौतियों से अवगत कराते हुए समय परिवर्तन की मांग की है।

 ध्यातव्य है कि हीट वेब  से बचाव हेतु,शिक्षा निदेशक बेसिक,उत्तर प्रदेश,लखनऊ महोदय ने दिनांक 28 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किया है। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी पूर्व में हीट वेब तथा लू से बचने हेतु दिशा-निर्देश सोशल मीडिया द्वारा प्रसारित किया गया था।

इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय से परिस्थितियों के अनुकूल प्राथमिक विद्यालय के संचालन को परिवर्तित कर सुबह 7.00 से 12:00 बजे तक करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में अशोक तिवारी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,विवेक मिश्रा,सत्य प्रकाश त्रिपाठी ,अभिषेक जायसवाल,शशांक मिश्रा आशुतोष नाथ तिवारी ,ज्ञानेश यादव, शिखर शिवम त्रिपाठी, आशुतोष चतुर्वेदी समेत कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्य शामिल रहे।   

♦️🔸🔹🔸🔹♦️🔸🔹🔸🔹♦️   

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद देवरिया

मंगलवार, अप्रैल 11, 2023

केंद्र सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया

अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित करते हुए कहा है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर छुट्टी देशभर में छुट्टी रहेगी। 11 अप्रैल 2023 को भारतीय राजपत्र में जारी जारी सूचना के अनुसार भारत सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को पूरे भारत देश में अवकाश घोषित किया गया है।

अग्रिम आयकर कटौती की आपत्तियों के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वित्त एवं लेखाधिकारी देवरिया से मुलाकात करके वेतन एवं कटौती संबंधी अध्यापकों के मुद्दे पर विमर्श किया एवं ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बिंदुओं में

1) शिक्षकों के वेतन से हो रही अग्रिम आयकर कटौती को एक निश्चित वेतनमान को ध्यान में रखते हुए ,होम लोन और अन्य मदो के दृष्टिगत कम से कम कटौती करने की मांग की गई। 

     वित्त एवं लेखा अधिकारी ने इस पर विचार कर सकारात्मक कार्यवाही की बात कही साथ ही साथ उन्होंने यह कहा कि जिन लोगों का होम लोन चल रहा है वह एक आवेदन पत्र देकर उस कटौती को बंद करा सकते हैं। । 

2) शासन स्तर से रोक के बावजूद 2014 के बाद अगस्त 2022 तक जिन शिक्षकों का जीआईएस कटौती विभाग द्वारा किया गया है ,उसके संबंध में लेखा अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि कार्यालय द्वारा पूर्व में ही विभाग एवं शासन में उच्च स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है।

3) नगर पालिका क्षेत्र के नए परिसीमन के उपरांत विस्तारित परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली स्कूलों के शिक्षकों एवं कार्मिकों के लिए नगरीय आवासीय भत्ता दिए जाने के संबंध में बताया गया कि इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तहसील प्रशासन को पत्राचार किया जाना है ,तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

4) पिछले वित्तीय वर्ष में बकाया देयकों के भुगतान की बात कही गई इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा कि शासन से बजट आते ही सभी देयकों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। इन देयको के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है।

प्रतिनिधिमंडल में विवेक मिश्रा, नर्वदेश्वर तिवारी ,विनय तिवारी, देवेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुशवाहा ,आशुतोष नाथ तिवारी, शशांक मिश्र, शिखर शिवम्, अभिषेक जायसवाल, सुनीत तिवारी, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

जनपद में बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक श्री जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन दिया।   ज्ञापन के अनुसार-परिषदीय  विद्यालयों में विद्यालय संचालन के वर्तमान समय में 1 अप्रैल 2023 प्रातः 8:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक निर्धारित है। अधिकांश परिषदीय  विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित है ,जहां पिछले कुछ दिनों से दोपहर 12:00 बजे के बाद मौसम प्रतिकूल होता जा रहा है और गर्म हवाओं के साथ हमारा संपर्क अत्यधिक खुला स्वरूप है,जिसके चलते दोपहर बाद कक्षाओं के संचालन में काफी असुविधा हो रहा है,धूल भरे गर्म हवाओं वाले मौसम के कारण बच्चे भी दोपहर में ही विद्यालय से घर जाना चाह रहे हैं। ध्यातव्य है कि हीट वेव से बचाव हेतु,शिक्षा निदेशक बेसिक,उत्तर प्रदेश,लखनऊ महोदय ने दिनांक 28 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किया है। अतः महोदय से अनुरोध है कि परिस्थितियों के अनुकूल  प्राथमिक विद्यालय के संचालन को परिवर्तित कर सुबह 7 से  12:00 बजे तक किया जाए। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय  ने आश्वासन दिया है कि इस  दिशा में ईमानदारी से प्रयास किया जायेगा और जिलाधिकारी महोदय से अनुमति हेतु पत्राचार किया जायेगा।           

प्रतिनिधिमंडल में नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,विनय तिवारी,विवेक मिश्रा, सुमित तिवारी,आशुतोष नाथ तिवारी, ज्ञानेश यादव, देवेंद्र सिंह शिखर शिवम त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल,प्रमोद कुशवाहा,शशांक मिश्रा,सुनील यादव, राम बहादुर सिंह समेत कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्य शामिल रहे।   

♦️🔸🔹🔸🔹♦️🔸🔹🔸🔹♦️   

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद
-देवरिया