सोमवार, अप्रैल 10, 2023

ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन, देवेन्द्र सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बरहज ब्लॉक के संयोजक

 बरहज (देवरिया), सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक बरहज इकाई के कार्यकारिणी का गठन बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द की अध्यक्षता में किया गया । जहां देवेंद्र सिंह को ब्लॉक संयोजक तथा अमृता मिश्रा, अजय यादव व अमरेश तिवारी को सह-संयोजक, हनुमान गोंड को ब्लाक मीडिया प्रभारी एवं प्रत्युष राय को सदस्यता प्रमुख के पद पर  मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षक हित के मुद्दों पर कार्य किया है। वर्तमान समय में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में देश का सर्वप्रमुख शिक्षक संगठन है और प्रदेश के प्राथमिक संवर्ग में यह मजबूती से अपने आप को स्थापित कर चुका है।

  युवा शिक्षक नेता विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव यह निश्चित करेगा कि एक आम शिक्षक की समस्या अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में शिक्षक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सभी ब्लॉक इकाईयों का गठन एवं सक्रियता आवश्यक है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के सामान्य समस्याओं के समाधान के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि उनका किसी भी स्तर पर शोषण न होने पाएं। इसके लिए जिले के साथ ही ब्लाक इकाईयों का सक्रिय एवं मजबूत रहना आवश्यक है। ज्ञानेश यादव ने कहा कि शिक्षकों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण जनपद में शिक्षकों का उसके प्रति निरंतर विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में देवरिया सदर, बैतालपुर, भलुअनी व रुद्रपुर ब्लॉक के पदाधिकारीगण एवं जिला कोर कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सभी शिक्षकों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कटिबद्ध है। शशांक  मिश्रा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के शिक्षक हित में सदैव उपलब्ध रहते हुए शिक्षक राजनीति को एक नया आयाम देने की  बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्री आशुतोष नाथ तिवारी ने किया।


 इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पाल, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन पाण्डेय, सत्यप्रकाश मणि, विशाल राय, शिखर शिवम त्रिपाठी, प्रशांत जायसवाल, उपेंद्र सिंह, दुर्गेश्वर मिश्रा, माखन प्रसाद, शशांक मिश्र, जितेंद्र साहू, सत्यप्रकाश शर्मा, वागीश दत्त मिश्रा, मनोज मिश्र, बृजेश द्विवेदी, प्रमोद कुशवाहा, शशिभूषण चौबे, रणविजय सिंह, सतीश चन्द्र,सगीर अहमद, राहुल तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, अभिषेक जायसवाल, रजनीकांत त्रिपाठी, मारकंडेय मिश्र, अमरेंद्र कुशवाहा, दीपक जायसवाल, चंद्र प्रकाश मिश्रा, शशिभूषण पाठक, दुर्गेश उपाध्याय, दीपक गुप्ता, नन्हे सिंह, सुजीत सिंह,नौशाद अहमद, कृतमुख पाण्डेय, दिनेश जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, हेमंत दीक्षित, आनंद वर्मा, दीपक प्रजापति, शैलेश सिंह, गीता मिश्रा, रीना जायसवाल, सारिका जायसवाल, अंजू सिंह , ज्ञानेंद्र सिंह, दुर्गा जी, अमित सिंह, राकेश प्रसाद, दिव्येश यादव, अजय सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

गुरुवार, अप्रैल 06, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉग वेबसाइट का हुआ अनावरण

आज दिनांक 06 अप्रैल 2023 को ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया सदर के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉग वेबसाइट का अनावरण जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लॉक की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वेबसाइट के सूत्रधार रहे आशुतोष नाथ तिवारी ने सर्वप्रथम ब्लॉग वेबसाइट की आवश्यकता व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से अब जुड़ना और अपनी बात पहुँचाना सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर है। इसके पश्चात जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वेबसाइट का अनावरण किया। जिसे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा फेसबुक लाइव द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। 

जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन के रूप में हमारा संघ नित नवीन प्रयास कर रहा है।युवाओं का जोश और अनुभवी शिक्षकों के अनुभव से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कारवां उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। विवेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा निर्मित वेबसाइट एक मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा सदैव सकारात्मकता के साथ शिक्षक हितों के लिए कार्य करता रहेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान विनय तिवारी, मदन पटेल,सत्यप्रकाश त्रिपाठी,जितेंद्र साहू, संजय पांडेय, उपेंद्र सिंह, सुधांशु शर्मा, शशांक मिश्र, शिखर शिवम, वागीश दत्त, दुर्गेश यादव, प्रशांत, रजनीकांत, आशुतोष चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया।

इस कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, शशिभूषण, मनीष सिंह, अभयेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, तेज प्रताप आदि उपस्थित रहे।


सादर,

टीम- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।



सोमवार, अप्रैल 03, 2023

मार्च माह के वेतन के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता

आज दिनाँक 03-04-2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से मिला। 

मुलाकात के दौरान माह मार्च का वेतन विलम्ब होने पर चर्चा की गयी। लेखाधिकारी महोदय ने बताया कि एडवांस इनकम टैक्स स्लैब की फीडिंग के कारण वेतन में विलम्ब हो रहा है, फीडिंग सम्बन्धी आदेश आज ही सभी ब्लॉकों को प्रेषित किए गये हैं। जिसके कारण वेतन विलंब से आएगा। 

लेखाधिकारी महोदय की उक्त बातों से महासंघ ने असहमति जताते हुए,प्रत्येक दशा में 5 अप्रैल तक ब्लॉकों से फीडिंग कराते हुए,आगामी कार्य दिवसों में (10 अप्रैल के पूर्व)  वेतन भुगतान कराने हेतु लेखाधिकारी महोदय से आग्रह किया। जिस पर महोदय द्वारा यथाशीघ्र वेतन भुगतान करने का भरोसा दिया गया। 

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,
देवरिया।

शनिवार, मार्च 25, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के रुद्रपुर की कार्यकारिणी का हुआ गठन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया की रूद्रपुर ब्लाक इकाई का गठन शनिवार को बीआरसी परिसर में हुआ। इसमें विनय तिवारी को सर्वसम्मति से ब्लॉक संयोजक मनोनीत किया गया। उपेंद्र सिंह, दुर्गेश्वर मिश्रा व अमरेन्द्र कुशवाहा को सह संयोजक बनाया गया । वहीं दुर्गेश यादव को मीडिया प्रभारी तथा बिट्टू कुमार को सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द व शिक्षक सुरेन्द्र देव मिश्रा ने सभी शिक्षकों व पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित रह कर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। असंगठित लोग अपने समाज व राष्ट्र का उत्थान नहीं कर सकते। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित को लेकर हमेशा से काम करता चला आ रहा है । उन्होंने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। समारोह को विवेक मिश्रा, अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज भाटिया ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया । ब्लॉक इकाई रूद्रपुर के नवनिर्वाचित ब्लाक संयोजक विनय त्रिपाठी ने आए हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रभूषण तिवारी, अभिनंदन यति, विवेक मिश्रा, मनोज  यादव,अशोक तिवारी, शशांक मिश्र  अवधेश गोंड़, शिखर शिवम् त्रिपाठी, आशुतोष नाथ तिवारी,ज्ञानेश यादव, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

मंगलवार, मार्च 21, 2023

सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की पत्रावली व भुगतान एवं वेतन कटौती बहाल करने हेतु ज्ञापन

 सम्मानित अध्यापकगण,

आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,ज़िला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला और निम्न समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए,त्वरित व संपूर्ण समाधान की माँग की। ज्ञापन के मुख्य बिंदु निम्नवत् हैं-


♦️ सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की पत्रावली व भुगतान को प्राथमिकता से ससमय कराना। 

♦️ अध्यापकों द्वारा रविवार के दिन, डायट पर हुई ट्रेनिंग व सहकारी चुनाव में की गई ड्यूटी के बदले,प्रतिकर अवकाश हेतु आदेश निर्गत करने की माँग। 

♦️ सामूहिक रूप से एक दिन की कटौती को  बहाल कराने का अनुरोध किया गया।

♦️ पदोन्नति की नियमानुसार त्रुटिरहित सूची जारी कराना। 

♦️ प्राथमिक व जूनियर के रिक्त पदों को तत्काल प्रकाशित कराना। 

♦️ निरीक्षण में बिना स्पष्टीकरण,वेतन कटौती पे रोक। 

♦️ बच्चों के एमडीएम खाने के बावजूद,संख्या को शून्य दिखाके,प्रधानाध्यापकों पर कार्यवाही करने के कार्य पर, रोक की माँग।

♦️ एमडीएम के समस्त बकाया का अविलंब भुगतान। 

♦️ रसोइया मानदेय का यथाशीघ्र भुगतान। 

♦️ अप्रैल २०२३ के पहले,अनिवार्य रूप से, समस्त पुस्तकों का विद्यालय पहुँचाया जाना।


♦️ पूर्व पत्रक में उद्धृत- 

🔸नगरपालिका परिक्षेत्र परिसीमन के अनुसार विद्यालयों के निर्धारण में तेज कार्यवाही कराना। 

🔸 हर संकुल में अनुचर की तैनाती  व

🔸 ई॰एल॰ अपडेशन की कार्यवाही को पूर्ण कराने की माँग की गई। 


सादर,

टीम- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।