बुधवार, मई 10, 2023

आनलाइन फीडिंग के विरोध में एवं बकाया देयकों हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

आज दिनांक 10/05/2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ज़िला संयोजक श्री जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और जनपद के परिषदीय विद्यालयों एवं शिक्षकों की निम्नलिखित समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया-

🔸परिवार सर्वेक्षण के नाम पर जनगणना जैसे जटिल कार्य को शिक्षकों के व्यक्तिगत मोबाइल और डाटा का उपयोग करते हुए, करने को मजबूर करना अनुचित है,इसके लिए विभाग अन्य विकल्प अपनाये। 

💥विगत माह एमडीएम एवं फल-दूध  वितरण संबंधी मुद्दों पर जिन अध्यापकों का वेतन बाधित किया गया है उसे अवमुक्त करते हुए बकाया देयक प्रेषित कराना सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में फल-दूध का वितरण न करा पाने के आरोप में प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के बजाय ग्राम प्रधान को सक्षम प्राधिकारी डीपीआरओ / बीडीओ के द्वारा आदेश जारी करके वितरण सुनिश्चित कराया जाय।

⭐️ विभाग द्वारा शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य मोबाइल द्वारा किए जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता के अपने दायित्व निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रहा है। इस पर अविलंब विचार कर,सुधार करने की माँग। 

🔹यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग पूर्ण न कर पाने वाले जिन शिक्षकों का पिछले माह का वेतन अवरुद्ध किया गया है कृपया उसे अवमुक्त किया जाए। 

💥जिले में गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही आवश्यक है,ताकि परिषदीय विद्यालयों में नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े। 

⭐️निजी विद्यालय यू-डायस भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं,ऐसे में उन विद्यालयों पर कार्यवाही करने के बजाय,शिक्षक संकुल पर भ्रमण का दबाव अत्यंत ही खेद जनक है।  इस बारे में संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध उचित कार्यवाही का निर्देश दें। 

सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों और पेंशन पत्रावली का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराया जाना। 

♦️मिशन जलशक्ति के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में लापरवाही व बेतरतीब तरीके से लगाए गए समरसेबल,बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं,इस संबंध में ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

🔹अवकाश सरलीकरण के नाम पर  प्रतिकर और अध्ययन अवकाश को समाप्त किए जाने और सीसीएल में किए गए अव्यवहारिक परिवर्तन का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विरोध करता है ,और इससे पूर्व की भांति लागू किए जाने की मांग करता है।

इसी के साथ साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टीम ने वित्त एवं लेखाधिकारी महोदय से मिल उन्हें भी निम्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अनुरोध किया-

💥एनपीएस कटौती के संबंध में विभिन्न प्रकार की विद्यमान विसंगतियों के निस्तारण के संबंध में। 

⭐️ लचर अग्रिम आयकर कटौती के संबंध में अनेक शिक्षकों द्वारा अब भी आपत्ति व्यक्त किया जा रहा है,इस समस्या से तत्काल निजात दिलाने हेतु उचित कदम बढ़ाने का आग्रह। 

🔶इस साल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए जनपद के अनेक शिक्षकों के देयकों और पेंशन पत्रावली का अब तक निस्तारण न हो पाना असंवेदनशीलता और घोर लापरवाही का द्योतक है। ऐसे प्रकरणों को अविलंब निस्तारित किए जाने की माँग। 

🔸अनेक शिक्षकों का गत वित्तीय सत्र 2022-23 के कतिपय देयक जैसे चयनमान वेतनमान,शहरी आवासीय भत्ता,नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापनोंपरांत एरियर और एक दिन के वेतन कटौती को सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवमुक्त किए जाने के बाद उसके देयक का भुगतान आदि अब तक बकाया हैं, उनका भी अविलंब भुगतान किया जाए।

शुक्रवार, अप्रैल 28, 2023

वीडियो कॉल द्वारा निरीक्षण के विरोध में उपमुख्यमंत्री को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

आज दिनांक 28 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया की जिला इकाई ने, जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का जनपद स्तर पर मूल्यांकन प्रकोष्ठ के द्वारा वीडियो कालिंग से निरीक्षण और मूल्यांकन वाले आदेश को रद्द करने के संबंध में  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक को एक ज्ञापन सौंपा। 

जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि यह आदेश शिक्षकों के निजता का हनन करने वाला विशेष तौर पर महिला शिक्षिकाओं का, और समाज में शिक्षकों की छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने ने कहा कि विभाग द्वारा पूर्व से ही विभिन्न अधिकारियों द्वारा, ऐप एवं निरीक्षण के अनेकों माध्यमों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है ऐसे में वीडियो कॉलिंग से निरीक्षण करना उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा दोनों पर प्रश्नचिन्ह उठाने जैसा है । प्रत्येक शिक्षक के पास कैमरा और इंटरनेट के साथ मोबाइल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस आदेश का अनुपालन व्यवहारिक नहीं है। साथ ही विभाग द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कोई भी मोबाइल सीयूजी नंबर या इंटरनेट हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाती है अतः ऐसे में शिक्षकों के व्यक्तिगत संसाधनों द्वारा विभागीय कार्य लेना न्याय संगत नहीं है।  वीडियो काल द्वारा निरीक्षण की स्थिति में साइबर अपराधी इसका फायदा उठाकर ऐसे वीडियो का दुरूपयोग कर सकते हैं।  महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने विभिन्न मंचों से बेसिक शिक्षा परिषद के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को रेखांकित किया है। ऐसी स्थिति में वीडियो कॉल कर निरीक्षण अनावश्यक प्रतीत होता है।  

ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक तिवारी, सत्य प्रकाश, आशुतोष नाथ तिवारी,आशुतोष अमन, अविनाश, राम बहादुर सिंह, सुनील यादव, सतीश चन्द्र, अमरेन्द्र कुशवाहा, माखन प्रसाद आदि महासंघ के शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,देवरिया।

सोमवार, अप्रैल 24, 2023

फल दूध वितरण में अनियमितता हेतु प्रधानाध्यापक पर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में महासंघ ने दिया ज्ञापन

आज दिनांक 24/04/2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, ज़िला संयोजक -श्री जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में,ज़िला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला। 

और निम्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ज्ञापन के माध्यम से महासंघ की माँग रखी-

1) दिनांक 13 अप्रैल 2023 को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड बैतालपुर और रामपुर कारखाना के पांच विद्यालयों का शिक्षण अवधि के बाद (2:25 PM)के  निरीक्षण में अनुपस्थत शिक्षकों/ शिक्षिकाओं के वेतन कटौती को अवमुक्त कराना। 


2) अनेक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों / प्रभारी प्रधानाध्यापकों फल एवं दूध का वितरण ना किए जाने का दोषी मानते हुए उनका माह अप्रैल 2023 का वेतन बाधित किए जाने का आदेश किया जाना,जबकि लगभग सभी विद्यालयों में फल एवं दूध का वितरण ग्राम प्रधानों द्वारा किया जाता है। ऐसे प्रधानाध्यापकों को दोषमुक्त करते हुए उनका वेतन बहाल कराना। 


3) मान्यता विहीन प्राइवेट विद्यालयों के कारण परिषदीय विद्यालयों में नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।नामांकन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभाग द्वारा ऐसे मान्यता विहीन प्राइवेट विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाया जाना तत्काल आवश्यक है।


4) प्रेरणा पोर्टल और यू डायस प्लस पर विद्यालय के बच्चों के संबंध में विभिन्न प्रकार के विवरण बहुत जटिल है। इन विवरणों को विभाग,शिक्षकों से ऑफलाइन लेकर के अपने ऑपरेटरों के द्वारा फीड कराये।


5) नगरीय निकाय निर्वाचन में जिन शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से अनेक को विभिन्न कारणों से ड्यूटी कर पाने में काफी कठिनाई हो रही है । ऐसी शिक्षिकाओं के प्रत्यावेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। 


6) सेवानिवृत्ति के बीस दिन बाद भी अभी जिले सेवानिवृत्त शिक्षकों कि पेंशन पत्रावली एवं देयक का भुगतान नहीं किया गया है जो अनुचित है। सलेमपुर ब्लॉक के सेवानिवृत्त 4 शिक्षकों का सर्विस बुक आज तक उपलब्ध ना हो पाने के कारण उनकी पेंशन पत्रावली तैयार नहीं हो पाना। 


7) भटनी और तरकुलवा ब्लॉक के विद्यालय पर सिलेंडर द्वारा आग लगने से कुल 3 रसोईया बुरी तरह जल गई हैं। विभाग द्वारा उनके उपचार और दवा हेतु उचित व्यवस्था अथवा आर्थिक सहयोग की अपेक्षा।


8) महोदय जनपद में कार्यरत शिक्षक संकुलों द्वारा अनवरत 2 वर्ष से अधिक समय से सेवा लिया जा रहा है जो की नियमसंगत नहीं है अतः तत्कालीन अपर मुख्य सचिव के शासनादेश संख्या - 123/68-5-2020 दिनांक 17 मार्च 2020 ,बेसिक शिक्षा अनुभाग -5 के अनुसार जिले में कार्यरत, शिक्षक संकुलों का नवीनीकरण करने हेतु महानिदेशक महोदय से अनुमति प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया। 


🔶🔷🔷🔶🔷🔷🔶🔷🔷🔶



बुधवार, अप्रैल 19, 2023

प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर भीषण गर्मी व धूप के कारण देवरिया के विद्यालयों का समय बदला

देवरिया, बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मी, तेज धूप और
तापमान में वृद्धि के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब यह स्‍कूल प्रातः 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे।
भीषण गर्मी व धूप के चलते बदला गया समय
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में भीषण गर्मी व धूप के दृष्टिगत जनपद में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, (कक्षा 01 से 08 तक) 19 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक प्रातः 7 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जायेगा।

उक्त आदेश का कड़ाई से हो अनुपालन

बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।       
        प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए आग्रह किया था।

सोमवार, अप्रैल 17, 2023

देवरिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रभारी ज़िलाधिकारी को दिया ज्ञापन

जनपद में तेज धूप,बढ़ते तापमान व लू के दृष्टिगत आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवरिया के जिला संयोजक श्री जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय के चार्ज पर रहे मुख्य विकास अधिकरी महोदय को विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन दिया। 

इससे पूर्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंप कर विद्यालय अवधि में परिवर्तन की मांग की गई थी किंतु अब तक इस संबंध में कोई सूचना/आदेश न आने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सीधे जिलाधिकारी महोदय को विद्यालय संचालन में आ रही समस्या व विद्यालयी परिवेश में छात्रों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के दृष्टिगत चुनौतियों से अवगत कराते हुए समय परिवर्तन की मांग की है।

 ध्यातव्य है कि हीट वेब  से बचाव हेतु,शिक्षा निदेशक बेसिक,उत्तर प्रदेश,लखनऊ महोदय ने दिनांक 28 मार्च 2023 को उत्तर प्रदेश हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किया है। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी पूर्व में हीट वेब तथा लू से बचने हेतु दिशा-निर्देश सोशल मीडिया द्वारा प्रसारित किया गया था।

इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय से परिस्थितियों के अनुकूल प्राथमिक विद्यालय के संचालन को परिवर्तित कर सुबह 7.00 से 12:00 बजे तक करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में अशोक तिवारी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,विवेक मिश्रा,सत्य प्रकाश त्रिपाठी ,अभिषेक जायसवाल,शशांक मिश्रा आशुतोष नाथ तिवारी ,ज्ञानेश यादव, शिखर शिवम त्रिपाठी, आशुतोष चतुर्वेदी समेत कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्य शामिल रहे।   

♦️🔸🔹🔸🔹♦️🔸🔹🔸🔹♦️   

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद देवरिया