बुधवार, सितंबर 30, 2026

ब्रिज कोर्स के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद देवरिया द्वारा माननीय सदर विधायक एक्वम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया ज्ञापन

 

69000 शिक्षक भर्ती के बीएड योग्यताधारी
शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
, जनपद देवरिया द्वारा जिला संयोजक जय शिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी एवं माननीय विधायक
, देवरिया सदर को पत्र देकर ब्रिज कोर्स को सेवाकालीन प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराने तथा शिक्षकों की निम्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है—

🔹 PCP के 10 दिवसीय प्रशिक्षण में विशेष अवकाश/ऑन ड्यूटी की सुविधा।

🔹 प्रशिक्षण के दौरान 50% उत्तीर्णांक की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

🔹 प्रशिक्षण अवधि में गैर-शैक्षणिक कार्यों/अन्य विभागीय दायित्वों से मुक्ति दी जाए।

🔹 मातृत्व अवकाश वाली शिक्षिकाओं के लिए विशेष प्रावधान किया जाए।

🔹 ब्रिज कोर्स को परीक्षा के बजाय क्षमता संवर्धन एवं व्यावसायिक दक्षता के उद्देश्य से कराया जाए।

जिला संयोजक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सक्षम अधिकारियों से उपरोक्त मांगों पर शीघ्र आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया।

             सादर

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया