राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के
प्रतिनिधिमण्डल ने जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में बीएसए महोदय को
ज्ञापन सौंपा।
जिसमें 15000 भर्ती के अध्यापकों की इन्क्रीमेंट वृद्धि व चयन वेतनमान का एरियर भुगतान,प्रभारी प्रधानाध्यापक मामलें का उचित निराकरण,चयन वेतनमान में त्रुटियों का निस्तारण, एक दिन की कटौती का ससमय निस्तारण,गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों की यथासम्भव मुक्ति,आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की संतृप्तता हेतु प्रधानाध्यापक, बीईओ व बीडीओ की संयुक्त बैठक इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
सादर-
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद- देवरिया।


