शनिवार, अक्टूबर 24, 2026

रविवार को जनगणना प्रशिक्षण न कराने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ज्ञापन

 तहसील देवरिया सदर द्वारा आयोजित किए जा

रहे जनगणना प्रशिक्षण में रविवार के दिनों में भी प्रशिक्षण निर्धारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में टीम RSM द्वारा बीएसए महोदय को पत्रक देकर अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण न कराने की मांग की गई थी। इसके पश्चात आज सुबह जिला संयोजक महोदय द्वारा तहसीलदार मैडम से प्रशिक्षण दिवसों में बदलाव करने का अनुरोध किया। उक्त के क्रम में तहसील देवरिया सदर द्वारा रविवार के प्रशिक्षणों को आगे बढ़ा दिया गया है।

 

सादर-

टीम RSM

देवरिया।