* 10 नवंबर के अवकाश के
संबंध में जिलाधिकारी महोदय को पत्रक सौंपा गया और अवकाश घोषित करने का अनुरोध
किया गया।
* लेखा कार्यालय में
शिक्षकों के काफी समय से लंबित विभिन्न प्रकार के कार्यों के त्वरित रूप से
निस्तारण की मांग की गई।
* ब्रिजकोर्स कर रहे साथियों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने का अनुरोध किया गया।
* बीएलओ और जनगणना में बड़ी संख्या में परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाये जाने के
कारण स्कूलों के संचालन में आगामी दिनों में होने वाले दिक्कतों के तरफ भी जिलाधिकारी
महोदय का ध्यान आकर्षित किया गया।
☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️
तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने आदरणीय जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से मिलकर शिक्षकों की निम्नलिखित समस्याओं पर वार्ता
की-
1. पदोन्नति हेतु जारी
वरिष्ठता सूची को नियमानुसार सही तरीके से बनाया जाए एवं शिक्षकों के व्यक्तिगत
विवरण के त्रुटियों को आपत्ति प्राप्त करते हुए शीघ्र संशोधित कर सही वरिष्ठता
सूची जारी किया जाए, साथ ही पदोन्नति की कार्यवाही को
शीघ्रता से पूर्ण किया जाए
2. 15000 बैच के शिक्षकों
का इंक्रीमेंट - 15000 बैच के शिक्षक साथियों के इंक्रीमेंट
को प्रॉपर करने हेतु अनुरोध किया गया।
3. प्रभारी
प्रधानाध्यापकों का भुगतान - प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक का भुगतान
दिलाने हेतु बात रखी गई।
4. मानव संपदा अपडेशन -
मानव संपदा पर अपडेशन हेतु एक पत्र निकालकर अध्यापकों का मानव संपदा अपडेट कराने
का अनुरोध किया गया, जिससे शिक्षकों की अनावश्यक समस्या
समाप्त हो।
5. अनुदेशक व शिक्षा
मित्रों के मानदेय का भुगतान - अनुदेशक व शिक्षा मित्रों के मानदेय के समय से
भुगतान हेतु बात रखी गई।
6. दीपावली से पूर्व बोनस
- दीपावली के पहले शिक्षकों को बोनस देने की मांग की गई, जिससे
शिक्षक परिवार सहित त्योहार हर्षोल्लास से मना सकें।
अधिकारी द्वय द्वारा सभी मांगों को
गंभीरता से सुना गया और सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधि मंडल में सह-संयोजक विवेक
मिश्रा,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,शशांक मिश्र व वागीश दत्त मिश्र शामिल रहे।
सादर-
राष्ट्रीय शैक्षिक
महासंघ
जनपद - देवरिया।
