गुरुवार, मार्च 28, 2024

PFMS सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ने की बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात

आज दिनांक 28-03-2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के

नेतृत्व में बीएसए महोदया से मिला। मुलाकात के दौरान PFMS के माध्यम से विभिन्न मदों में प्राप्त होने वाली धनराशि के प्रेषण में विसंगति तथा अनेक मदों का पैसा प्रेषित न होने के सम्बंध में अवगत कराया।

जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षक संकुल, स्पोर्ट्स ग्रांट, को-लोकेटेड आंगनबाड़ी, माता उन्मुखीकरण टीएलएम प्रति छात्र, एफ0 एल0 एन0 और SEAS( FI duty) अन्य समस्त बकाया धनराशि जल्द से जल्द / यथासंभव आज ही प्रेषित करने का मांग किया गया। 

बीएसए महोदया ने बताया कि निरंतर कार्य चल रहा है, सर्वर का इश्यू बार बार आ रहा है तथा पटल सहायक को जल्द से जल्द ग्रांट प्रेषण हेतु निर्देश दिया।

इसके पश्चात टीम द्वारा विभिन्न ब्लॉक से आयी PFMS की समस्याओं का निस्तारण भी कराया।

उम्मीद है कि सर्वर पर बड़ा इशू नही आया तो सभी मुख्य ग्रांट कल तक प्रेषित हो जाएगा।


सादर-

जयशिव प्रताप चंद
जिला संयोजक

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद- देवरिया

🟢🟠🔴🟡🔵🟣🟣🔵🟡


बुधवार, मार्च 20, 2024

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखाधिकारी महोदया से शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु दिया ज्ञापन

आज दिनांक 20/03/2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ज़िला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में शिक्षक

नेताओं का प्रतिनिधिमंडल,वित्त एवं लेखाधिकारी महोदया से मिला तथा उनसे जनपद के विभिन्न शिक्षक समस्याएं जो कि अत्यधिक दिनों से लंबित हैं उनके त्वरित निस्तारण हेतु अनुरोध किया, समस्याएँ निम्नवत हैं-

1. एन पी एस कटौती हर माह अद्यतन करने।

2. ⁠प्रान किट की अविलंब उपलब्धता। 

3. ⁠एन पी एस कटौती की विसंगतियों को दूर करने। 

4. ⁠जी पी एफ़ लेजर को अद्यतन करने। 

महोदया द्वारा संबंधित पटल सहायक को उक्त कार्यों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। 


सादर-

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु दिया ज्ञापन

आज दिनांक20/03/2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ज़िला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में शिक्षक

नेताओं का प्रतिनिधिमंडल,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया से मिला तथा उनसे जनपद के विभिन्न शिक्षक समस्याएं जोकि अत्यधिक दिनों से लंबित हैं उनके त्वरित निस्तारण हेतु अनुरोध किया, समस्याएँ निम्नवत हैं-

  1. शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान का निर्धारण ।

  2.जनपद के समस्त शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन ।

3. जी०पी०एफ० लेजर को अद्यतन कर सभी सम्बन्धित शिक्षकों को विभाग द्वारा लेखा पर्ची निर्गत किया जाए।

4. एफ० एल ०एन प्रशिक्षण लगभग पूर्ण होने के बाद भी शिक्षकों के खाते में धन प्रेषित करने की प्रक्रिया अद्यतन प्रारम्भ नहीं हुई है, ससमय धन प्रेषित किया जाए।

5. शासन के निर्देशानुसार हॉट कुक फुड योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी में अध्ययनरत छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

6. कतिपय डायट मेंटर्स के द्वारा सुपरविजन के दौरान अध्यापकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है, इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

7. जनपद के कतिपय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट व की 50% धनराशि अद्यतन प्रेषित नही की गई है उक्त विद्यालयों में धनराशि प्रेषित किया जाए तथा समस्त विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के द्वितीय चरण की धनराशि का समय से प्रेषण किया जाए।

इसके अलावा SMC के विभिन्न मद की प्रदेश द्वारा प्रेषित लिमिट की धनराशि को भी समय से खातों में भुगतान किया जाए।

  8. शिक्षक संकुलों को विगत दो वर्ष से मानदेय अप्राप्त है जबकि उनके द्वारा नियमित रूप से अपने  दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है, शिक्षक संकुलों का मानदेय प्रेषित किया जाए। इस वित्तीय वर्ष किसी भी स्थिति में शिक्षक संकुल का मानदेय प्रेषित किया जाए।

  9. 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत होने वाले अध्यापकों की पत्रावलियों का प्रेषण कर उनके देयकों का यथाशीघ्र भुगतान किया जाए।

   10. बच्चों को प्रगति कार्ड उपलब्ध कराया जाए। 

    11. गैर मान्यता व मानक विहीन प्राइवेट विद्यालयों पर नकेल कसी जाए। 

♦ साथ ही साथ 26 मार्च को होली अवकाश हेतु,ज़िलाधिकारी सर को संबोधित ज्ञापन भी महोदया को दिया गया।  

       महोदया द्वारा उक्त बिंदुओं का संज्ञान ग्रहण कर समस्या निस्तारण के संबंध में आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। 

                    

सादर-

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,

जनपद-देवरिया।


बुधवार, जनवरी 24, 2024

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया विरोध का शंखनाद

दिनांक 24/01/2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, देवरिया ने जनपद में विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षक समस्याओं -

◼️प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षकों का उत्पीड़न करने,

◼️कार्यालय द्वारा शिक्षकों के कार्यों में न्यून कार्य प्रवृत्ति एवं हीला-हवाली,

◼️बेवजह अबतक लंबित शिक्षक समस्या- चयन वेतनमान, 

◼️क्रमरहित NPS

◼️प्रान किट का वितरण न होना,

◼️छोटी-छोटी त्रुटियों के लिए शिक्षकों का वेतन रोकने, 

◼️एक दिन कटौती के मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब, 

◼️ विस्तारित नगरपालिका क्षेत्र के शिक्षकों के शहरी आवासीय भत्ते के मामले, 

◼️ 50 से कम नामांकन पर कार्यवाही,

◼️बीएलओ पद धारक पारस्परिक ट्रांसफर वाले शिक्षकों को रिलीविंग ज्वाइनिंग कराने,

◼️जो शिक्षक संकुल कार्य के प्रति इच्छुक नहीं हैं- उन्हें मुक्त करने,

◼️ शिक्षकों का EL अपडेट कराने,

◼️ शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय नियमित रूप से ससमय भुगतान न करने,

◼️ मानव संपदा के कार्य न कर पाने की दशा में शिक्षकों को परेशान करने,

◼️ टैबलेट द्वारा उपस्थिति का विरोध,

◼️ आनलाइन डाटा फीडिंग तथा कतिपय गैर शैक्षणिक कार्यों के मामलों में सीधे वेतन रोकने,

◼️ वरिष्ठता सूची का नियमानुसार निर्धारण एवं प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति

आदि मुद्दों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया।                   

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन एक शंखनाद की तरह है, यदि अब भी सुधार नही हुआ तो व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। 

जिला सह-संयोजक विवेक मिश्र ने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जिले में यदि एक शिक्षक भी किसी समस्या से पीड़ित है तो वह समस्या राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समस्या होगी। 

सभा को राघवेंद्र वीर शाही, शशांक मिश्र, जितेंद्र प्रजापति, एहसान उल हक, ज्योति गुप्ता, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अशोक तिवारी, नर्वदेश्वर मणि, ज्ञानेश यादव, अतुल मिश्रा, वीरेंद्र यादव, रामप्रताप रंजन, राघवेन्द्र कुशवाहा, अजय यादव, रामबालक सिंह, प्रत्युष राय, अजय यादव, आशुतोष नाथ तिवारी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कोर समिति से अभिषेक जायसवाल, वागीश दत्त मिश्रा, शिखर शिवम त्रिपाठी, प्रमोद कुशवाहा, रजनीकांत त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र ‘अमन’ व ज़िले की समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिंह ने किया।

रविवार, दिसंबर 17, 2023

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

आज दिनांक 17 दिसम्बर को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। 

कार्यशाला का प्रारंभ जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद समेत समस्त पदाधिकारियों ने सरस्वती माता एवं पूर्व उपराष्ट्रपति  स्व० राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कोर कमेटी के आशुतोष नाथ तिवारी ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य ब्लाक के पदाधिकारियों एवं जनपद कोर कमेटी के मध्य आपसी वार्तालाप एवं सामंजस्य को बेहतर बनाते हुए शिक्षक हित के मुद्दों पर बिन्दुवार विमर्श करना है। 

कार्यक्रम की उपब्धियों पर विमर्श करते हुए कोर कमेटी के सदस्य आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जब से राष्ट्रीय
शैक्षिक महासंघ की जिला एवं ब्लाक इकाई ने शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु अपना प्रयास शुरू किया है शिक्षकों का आर्थिक शोषण बंद हुआ है। उन्होंने विगत एक वर्ष में किये गए कार्यों, समाधान कराए गए मुद्दों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। 

कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अशोक तिवारी ने ब्लाक इकाइयों के संगठनात्मक कार्य एवं दायित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि ब्लाक इकाइयों को माहवार अपनी बैठक एवं शिक्षक समस्याओं का अभिलेखीकरण कर समस्याओं के संभावित समाधान पर चर्चा करते हुए यथाशीघ्र समाधान कराने हेतु प्रयास करना चाहिए।

कोर कमेटी के सदस्य शशांक मिश्र ने ब्लाक स्तर पर शिक्षक समस्याओं के संकलन एवं अभिलेखीकरण के महत्त्व को बताते हुए शिक्षक समस्याओं के संकलन समाधान एवं समयबद्ध निस्तारण की बात कही। 

कोर कमेटी के सदस्य नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने अन्य संगठनों ने सम्बन्ध, रणनीतिक सूझबूझ के बारे में विमर्श करते हुए कहा की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एकमात्र लक्ष्य शिक्षकों के हितों एवं समस्याओं का समाधान होना चाहिए किसी भी स्थिति में किसी अन्य व्यक्ति अथवा संगठनों की नकारात्मक चर्चा परिचर्चा का हिस्सा न बनें। 

कोर कमेटी के सदस्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यालय से बैठक एवं सम्बन्ध के बारे में विस्तृत विमर्श करते हुए बताया की कार्यालय से वार्ता करते समय सम्बंधित अभिलेखों एवं तथ्यों के साथ उचित तरीके से वार्ता करें। जिससे संगठन की प्रमाणिकता बनी रहे। 

सोशल मीडिया के उपयोग के सम्बन्ध पर बोलते हुए आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा की सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी रखें एवं अपने महत्त्वपूर्ण गतिविधियों को फेसबुक ट्विटर एवं व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से प्रचार प्रसार करते रहे। 

प्रथम सत्र के समापन के पश्चात् अल्पाहार हेतु विराम लिया गया। उसके पश्चात् कोर कमेटी के सदस्य ज्ञानेश यादव के संयोजन में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन कराया गया जिसमें विभिन्न ब्लाक के प्रतिनिधियों ने ब्लाक में आने वाली समस्याओं को जिला कमेटी के साथ साझा किया एवं उन समस्याओं के संभावित समाधान पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा शिक्षक नेता एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सहसंयोजक विवेक मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि महासंघ पिछले लगभग 2 साल से शिक्षकों की छोटी से बड़ी समस्याओं के लिए निरंतर प्रयास कर हल करा रहा है। शिक्षकों के मान सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा।महासंघ फेस रिकॉग्निशन सिस्टम द्वारा ऑनलाइन हाज़िरी का पुरजोर विरोध करता है।

कार्यक्रम के समापन भाषण को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक समस्या के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है। हम सभी मिलकर महासंघ को जिले में आदर्श संघ के रूप में प्रस्तुत करना है।जिले में पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिला कार्यालय द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है, चयन वेतनमान की पत्रावलियां 3 माह से लंबित है, सत्र के प्रारम्भ में पूरा हो जाने वाला FLN की ट्रेनिंग अब सत्र समाप्ति के समय कराया जा रहा है, विभाग अपने लापरवाही पर ध्यान नही दे रहा है और शिक्षकों का छोटी छोटी बातों के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षक समस्याओं में यदि किसी प्रकार की हीला हवाली होती है तो महासंघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र प्रकाश ने किया।

रुद्रपुर से विनय तिवारी, पथरदेवा से रामबालक सिंह, देसही देवरिया से अहसान उल हक, तरकुलवा से अमरेंद्र यादव, सलेमपुर से ज्योति गुप्ता, देवरिया सदर से राघवेन्द्र कुमार और सगीर अहमद, रामपुर कारखाना से रवि पाठक, बरहज से प्रत्युष राय और अमृता मिश्रा, बनकटा से रनवीर यादव , गौरीबाजार से बृजेश द्विवेदी, लार से संतोष त्रिपाठी, भलुअनी से प्रशांत तिवारी, भटनी से वीरेंद्र यादव ने अपने ब्लॉक इकाई की उपलब्धियों को बताया व समस्याओं पर चर्चा की। 

इस दौरान जिला कोर समिति के सदस्य रजनीकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुशवाहा, शिखर शिवम त्रिपाठी, वागीश दत्त, अभिषेक जायसवाल, आशुतोष मिश्रा अमन उपस्थित रहे। 

इसके अलावा ब्लॉक पदाधिकारियों में अर्जुन मद्धेशिया, राज शंकर आर्य, डॉ आनंद तिवारी, आशीष नारायण तिवारी, मुन्ना अंसारी, मनीष कुमार सिंह, चंदन कुमार उपाध्याय, विजय कुमार, सत्येंद्र कुमार पटेल, शशिकांत भास्कर, देवानंद, सद्दाम हुसैन अंसारी, अभिषेक कुमार कुशवाहा, बृजेश जायसवाल, सर्वेश कुमार यादव, डॉक्टर विनायक मिश्रा, राम बहादुर सिंह, अमित राज, रामेश्वर कुमार, अभिनेंद्र कुमार, ऋषि राय, नुरुल इस्लाम, रामप्रसाद, रतीश मोहन सिंह, मनोज सिंह, सुनील यादव, हेमंत कुमार मिश्रा, विपिन कुमार मिश्रा, राधा रमन, जितेंद्र कुमार यादव, आनंद कुमार सिंह, सौरभ कुमार राय ,आराधना पांडे, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, संजय कुमार दुबे ,अम्बरीश प्रकाश मिश्रा, रितेश कुमार सिंह, अतुल कुमार मिश्रा, रूपेश कुमार सिंह ,राहुल गोंड,प्रमोद कुमार कुशवाहा, शैलेश तिवारी , अवनीश कुमार मिश्र,विवेक कुमार सिंह ,उपेंद्र कुमार सिंह, माखन प्रसाद ,जितेंद्र कुमार साहू, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार गौतम, मृत्युंजय कुशवाहा, दुर्गेश यादव, अभय राय स्वामी , राकेश कुमार, शिव कुमार, आशीष कुमार यादव, रणवीर यादव, अफरोज आलम, अमित शाही, विवेक मणि मिश्रा, प्रवीण यादव, अमरेश तिवारी, अजय यादव, अभिषेक मालवीय, अनुज कुमार पांडे, पुनीत कुमार बैठा, फरहानउल्लाह खान, रामप्रताप सिंह, आशीष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।


सादर-
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
जनपद-देवरिया।