बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की
वित्तीय एवं प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की
जाएगी।
जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि
"राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शिक्षकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
शिक्षकों की वित्तीय, सेवा एवं प्रशासनिक
समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि
समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से
आगे की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा।"
जिला सहसंयोजक विवेक मिश्रा ने कहा कि
"शिक्षकों को अनावश्यक विभागीय विलंब और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति
मिलनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप सभी लंबित प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध
निस्तारण होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी
बनेगी।"
बैठक के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षिक व प्रशासकीय
समस्याओं को रखा तथा साथ ही लेखा कार्यालय से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा किया। बीएसए
महोदय द्वारा हर बिंदु को ध्यानपूर्वक सुनकर और सकारात्मक सहमति दी गयी तथा जल्द
ही निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।
साथ ही लेखा कार्यालय से जुड़े मुद्दों
के निस्तारण के लिए लेखा कार्यालय के पटल सहायक को बुलाकर निर्देशित किए।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति के सदस्य तथा
सभी ब्लॉक के संयोजक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सादर-
टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,
जनपद-देवरिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें