गुरुवार, अगस्त 20, 2026

विविध शिक्षक समस्याओं पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने BSA महोदय को दिया ज्ञापन

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में बीएसए महोदय को ज्ञापन सौंपा।


जिसमें 15000 भर्ती के अध्यापकों की इन्क्रीमेंट वृद्धि व चयन वेतनमान का एरियर भुगतान,प्रभारी प्रधानाध्यापक मामलें का उचित निराकरण,चयन वेतनमान में त्रुटियों का निस्तारण, एक दिन की कटौती का ससमय निस्तारण,गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों की यथासम्भव मुक्ति,आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की संतृप्तता हेतु प्रधानाध्यापक, बीईओ व बीडीओ की संयुक्त बैठक इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गयी। 

 बीएसए महोदय द्वारा उक्त बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

 

सादर-

टीम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

जनपद- देवरिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें